ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तालाब में डूबने से मासूम भाई बहन की मौत, गांव में पसरा मातम, तालाब से निकालने पर थामे थे एक दूसरे का हाथ
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalrampurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

तालाब में डूबने से मासूम भाई बहन की मौत, गांव में पसरा मातम, तालाब से निकालने पर थामे थे एक दूसरे का हाथ

By Om Prakash Verma Published March 31, 2025
Share
जांचगीर में डूबने से चार बच्चों की मौत
SHARE


बलरामपुर। बलरामपुर रामानुजगंज में तातापानी चौकी अंतर्गत रविवार के दोपहर हृदय विदारक घटना में गांव के तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं डूब रहे एक अन्य बच्ची को गांव के ही व्यक्ति के द्वारा बचाया गया। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। बताया जा रहा था कि 4 बच्चे वहां खेलने गए थे इसी दौरान यह घटना घटी।

जानकारी के अनुसार ग्राम नेहरू नगर के विश्वनाथ मिस्त्री की बेटी मानवी मिस्त्री उम्र 14 वर्ष एवं पुत्र मोहित मिस्त्री उम्र 9 वर्ष अपने दो अन्य साथी मासूम टिया एवं आनंदी मंडल के साथ गांव से सटे ग्राम सुभाष नगर के पुराने तालाब के पास दोपहर 2 बजे के करीब खेल रहे थे। इसी दौरान मानवी तालाब में गिरकर डूबने लगी तो उसका छोटा भाई मोहित बहन को बचाने के लिए कूद पड़ा। वही आनंदी मंडल एवं टिया भी बचाने के लिए पानी में कूदे इसके बाद सभी डूबने लगे तो टिया को मोहित के द्वारा ही निकाल लिया गया व टीया निकलते के साथ हल्ला करने लगी तो आनंदी मंडल को डूबता देख गांव के ही पप्पू तपाली ने तत्काल आनंदी मंडल को बाहर निकाला। वहीं मोहित एवं मानवी तब तक डूब चुके थे।

भाई ने बहन को बचाने की की भरपूर कोशिश
मानवी जब डूबने लगी तो उसका 9 साल का मासूम भाई बहन को डूबता देख तत्काल पानी में कूद गया व बहन को बचाने की बहुत कोशिश की परंतु दोनों पानी में डूब गए जब बच्चों का शव निकाला गया तो दोनों एक दूसरे को पकड़े हुए थे जिससे पता चलता है कि दोनों एक दूसरे को निकालने का पूरा प्रयास किए होंगे।

मरने से पहले मासूम ने बचाई जान
मृतक मासूम मोहित अपनी बहन को बचाने के लिए तालाब में कूदा था वही तालाब में डूब रही टीया को पहले उसने बाहर निकाला परंतु उसके बाद अपनी बहन को बचाने के दौरान वह भी डूब गया।

हादसे के बाद परिजनों का बुरा हाल
मासूम भाई बहन के आकस्मिक मौत से पूरा गांव सदमे में है वहीं मृतक भाई-बहन के मां पिता विश्वास नहीं कर पा रहे हैं जो बच्चे कुछ देर पहले घर खेलने के नाम पर निकले थे वह अब दुनिया में नहीं रहे। पिता के द्वारा ही अपने दोनों बच्चों को पानी से निकला गया माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है उनके आंसू रुक नहीं रहे हैं वह बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Om Prakash Verma March 31, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : भिलाई में घायल को अस्पताल पहुंचाया और बिल पे करने के नाम पर की ठगी, पुलिस ने शातिर को भेजा जेल
Next Article राजधानी रायपुर में किसान के घर डकैती का खुलासा, पुलिस ने 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?