ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तलाकशुदा पत्नी की मौत के बाद लगाई थी याचिका, बेटे के इनकार पर पिता को नहीं मिली कस्टडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

तलाकशुदा पत्नी की मौत के बाद लगाई थी याचिका, बेटे के इनकार पर पिता को नहीं मिली कस्टडी

By @dmin
Published: August 25, 2022
Share
SHARE

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 14 साल के एक मासूम ने भरी अदालत में कहा कि पापा उसकी मम्मी को टार्चर करते थे। ऐसे में अब वह अपने पापा के साथ नहीं रहना चाहता। वह अपने दूसरे पापा और नाना-नानी के साथ रहना चाहता था। दरअसल, पत्नी के जीवित रहते पति ने उसे तलाक दे दिया और बेटे को छोड़कर दूसरी शादी रचा ली थी। अब तलाकशुदा पत्नी की मौत के बाद उसने बेटे को पाने के लिए हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई थी। बेटे की राय जानने के बाद कोर्ट ने चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी की डिवीजन बेंच ने याचिका खारिज कर दी।

जगदलपुर की रहने वाली महिला की साल 2004 में मुंबई में रहने वाले युवक से शादी हुई थी। तीन साल बाद उनका बेटा हुआ। बेटा होने के बाद भी पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहा। महिला का पति उसे प्रताडि़त करता था। आखिरकार, शादी के 15 साल बाद 2019 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इसके बाद युवक ने दूसरी महिला से शादी कर ली। उसने पहली पत्नी से हुए अपने बेटे पर कभी ध्यान नहीं दिया और न हीं उसकी पढ़ाई लिखाई की चिंता की।

इधर, महिला ने भी दूसरी शादी कर ली। वह बेटे और दूसरे पति के साथ अपने मायके में रहने लगी। 2021 में कोरोना काल में महिला की मौत हो गई। पहली पत्नी की मौत की खबर मिलने के बाद 14 साल के बेटे के पिता की ममता जाग गई। उसने अपने पहले सास-ससुर से संपर्क किया और बेटे को साथ ले जाने की इच्छा जताई। लेकिन, बच्चे के नाना-नानी ने इनकार कर दिया। तब पिता ने कानूनी अधिकार जताते हुए बेटे की कस्टडी के लिए हाइकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई।

इस केस की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी की डिवीजन बेंच ने बच्चे को कोर्ट में प्रस्तुत करने का आदेश दिया। बुधवार को सुनवाई के दौरान बच्चे को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बच्चे से उसकी राय ली गई तो उसने कोर्ट में कहा कि वह अपने नाना-नानी और दूसरे पापा के साथ ही रहना चाहता है। इस पर कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट में पिता ने कहा कि वे बेटे के लिए गिफ्ट लेकर आए हैं। लेकिन, बच्चे ने लेने से भी इनकार कर दिया।

विधायक देवेंद्र यादव ने किया स्टेडियम का निरीक्षण… सभी कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
Breaking News : छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुज शर्मा सहित पद्मश्री बारले व पूर्व IAS आरपीएस त्यागी भाजपा में शामिल
विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों से की भेंट मुलाकात, सैकड़ों लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं
नथिंग फोन (2) ने पेश किया सेल्स और मोनोक्रोम आइकन पैक
शंटिंग स्टॉफ पर मेहरबान हुआ रेलवे, सुरक्षा उपकरणों के साथ ही मिलेंगे रेनसूट, जैकेट, सेफ्टी बूट और टार्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 308 # 25 august 2022
Next Article इस शुक्रवार दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज, 22 फिल्मों के साथ रिलीज होंंगी ये वेब सीरीज

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?