ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला समूह ने मशरूम के विक्रय के लिए एग्रो कंपनी से किया एमओयू…. गौठान के निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष हुआ एमओयू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

महिला समूह ने मशरूम के विक्रय के लिए एग्रो कंपनी से किया एमओयू…. गौठान के निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष हुआ एमओयू

By @dmin
Published: January 4, 2021
Share
Women's group signed MoU with Agro Company for sale of mushroom
Women's group signed MoU with Agro Company for sale of mushroom
SHARE

रायपुर। गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे अच्छी गुणवत्ता के उत्पादों को हाथों-हाथों लिया जा रहा है। हाल ही में अंबिकापुर के एक स्व-सहायता समूह ने निर्धारित दर से अधिक दर पर वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री के लिए हैदराबाद की एक कंपनी के साथ एमओयू किया था। इस कड़ी में आज महिला स्व-सहायता समूहों की एक और शानदार उपलब्धि जुड़ गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जब बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम सेलर में गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हुई कि सेलर गांव की महिलाएं उनके समूह द्वारा उत्पादित मशरूम की बिक्री के लिए एक एग्रो कंपनी के साथ एमओयू कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने गौठान के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों, महिला स्व सहायता समूहों से चर्चा की और उन्हें बताया कि गौठान से कैसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं, गौठान से ग्राम स्वावलंबन एवं ग्रामीणों को रोजगार कैसे मिल सकता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के समक्ष सेलर के जागृति महिला स्व सहायता समूह और बिलासपुर के श्री गणेश गुप्ता दीपांगी एग्रो के मध्य मशरूम क्रय विक्रय के लिए एमओयू किया गया। मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने गौठान में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी व्यवस्था, वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण, महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा की जा रही आयमूलक गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गौठान में बरगद का पौधा लगाया। इस अवसर पर गृह मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ठाकुर और चिन्तामणी महाराज, विधायक शैलेष पाण्डेय भी उपस्थित थे।

दिनेश विजान की अगली हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी शारवरी वाघ
पावर कंपनी में रिकार्ड भर्तियां: सीएम बघेल ने दिए पॉवर कंपनी में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती के निर्देश… राज्य गठन के बाद पहली बार बिजली कंपनी में होगी इतने पदों पर भर्ती
शादी में आ रही थी दिक्कत, मकान बन गया तो हाथ भी हो गए पीले, दामाद भी इतने अच्छे मिले कि घर के सामने टाईल्स लगवा दी
पहले डोज के 90 प्रतिशत कवरेज वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल
चार साल की बेटी को घर पर छोड़ असम की पल्लवी ने जीता खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 83 # 04 january 2021
Next Article FCI demands additional storage of 2 lakh 80 thousand tonnes of rice in state godowns एफसीआई ने की राज्य के गोदामों में 2 लाख 80 हजार टन चावल का अतिरिक्त भंडारण करने की मांग

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?