ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टूर के नाम पर धोखाधड़ी: जमीन, सोने के सिक्का का लालच, आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

टूर के नाम पर धोखाधड़ी: जमीन, सोने के सिक्का का लालच, आरोपी गिरफ्तार

By Om Prakash Verma
Published: May 19, 2025
Share
टूर के नाम पर धोखाधड़ी: जमीन, सोने के सिक्का का लालच, आरोपी गिरफ्तार
टूर के नाम पर धोखाधड़ी: जमीन, सोने के सिक्का का लालच, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

70 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी पर बिलासपुर में भी दर्ज है दो प्रकरण
भिलाई। डिजायर ताज वेकेशन के नाम पर सूर्या ट्रेजर आईलैंड मॉल में दफ्तर संचालित कर जमीन, सोने का सिक्का और गोवा टूर के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिंटू रमेश सोनेकर ( 34 वर्ष ) नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है। इसने अलग अलग लोगों से लगभग 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। इसके खिलाफ बिलासपुर में भी इस तरह का दो प्रकरण दर्ज है।

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने आज एक पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रार्थीया श्रीमती सुषमा सिंह पति विरेन्द्र सिंह निवासी पुरानी भिलाई थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग ने सूचना दिया कि वर्ष 2022 में एक डिजायर ताज वेकेशन के नाम से सूर्या ट्रेजर आईलेंड मॉल में आफिस खोला गया था। जहां पर डिजायर ताज वेकेशन के डायरेक्टर पिंटू सोनेकर के द्वारा 10 साल की मेम्बरशीप लेने पर 1000 वर्गफीट जमीन, सोने का सिक्का एवं टूर एण्ड ट्रेवल्र्स में फ्लाईट से गोवा ट्रिप में रहने खाने पीने का खर्च कंपनी के द्वारा दिये जाने का लोक लुभावन स्कीम बताकर लोगों को अपने झांसा में लिया गया था?। जिसके झांसा में आकर प्रार्थीया सुषमा सिंह, श्रीमती उषा देवी, संजना देवांगन, पंकज दिल्लीवार, श्रीमती एकता बंजारे, के. प्रियंका, ची. नागेश्वर, शंशाक सार्वा, एस. कल्याणी, श्रीमती गंगा बाई एवं अन्य लोगों से करीबन 70 लाख रुपए प्राप्त कर धोखाधड़ी किया गया है। तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।

श्री राठौर ने बताया कि प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी हेतु निरीक्षक विजय यादव थाना प्रभारी सुपेला, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु के द्वारा टीम गठित कर आरोपी पिंटू रमेश सोनेकर के संबंध में पता तलाश कर किया गया। जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी पिंटू रमेश सोनेकर अपने ससुराल दुर्ग में छिपा है। टीम के साथ दबिश देकर आरोपी पिन्दु रमेश सोनेकर जिला नागपुर (महाराष्ट्र) को पकड़ा गया। पुछताछ करने पर अपने साथी मयूर मेश्राम एवं प्रशांत खोपड़े के साथ मिलकर एक डिजायर ताज वेकेशन के नाम पर आफिस खोलकर लोगों को अधिक फायदा देने एवं टूर एण्ड ट्रेवल्र्स के नाम पर लोगों को गोवा फ्लाइट से घुमाने के नाम पर किस्त किस्त में रकम जमा कराकर धोखाधड़ी करना कबूल किया गया है?। आरोपी पिन्टु रमेश सोनेकर को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु, प्रआर 473 हरीश सिंह, आरक्षक कमल नारायण, हर्षित शुक्ला, का कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

मुख्यमंत्री ने बीजापुर में सी-मार्ट का किया लोकार्पण
CG Breaking : दत्तक ग्रहण केंद्र की प्रोग्राम मैनेजर गिरफ्तार, मासूम को पीटते वायरल हुआ था वीडियो… अफसर भी सस्पेंड
ईडी की जांच ने खोली हिंडनबर्ग की पोल, अदाणी के शेयरों को पहुंचाया नुकसान, 12 कंपनियों को हुआ फायदा
आधार सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट के लिए मिला गौरव
रविन्द्र कुमार अग्रवाल बने अतिरिक्त न्यायाधीश, मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने दिलाई शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 215 # 19 May 2025
Next Article सुशासन तिहार: महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल, सीएम को भेंट की गई भाजी लाल, चुभती गर्मी में पंहुचे चुक्तिपनी सुशासन तिहार: महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल, सीएम को भेंट की गई भाजी लाल, चुभती गर्मी में पंहुचे चुक्तिपनी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?