ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टी-20 विश्वकप में भारत-पाक का महामुकाबला आज…. विशेषज्ञों का मानना है दुबई में टॉस की भूमिका रहेगी अहम, जाने कैसा रहेगा पिच का मिजाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSportsWorld

टी-20 विश्वकप में भारत-पाक का महामुकाबला आज…. विशेषज्ञों का मानना है दुबई में टॉस की भूमिका रहेगी अहम, जाने कैसा रहेगा पिच का मिजाज

By @dmin
Published: October 24, 2021
Share
टी-20 विश्वकप में भारत-पाक का महामुकाबला आज
टी-20 विश्वकप में भारत-पाक का महामुकाबला आज
SHARE

दुबई (एजेंसी)। आईसीसी टी-20 वल्र्ड कप में सुपर 12 स्टेज की शुरुआत हो चुकी है। भारत और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में आज एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों टीमें टी-20 वल्र्ड कप में छठी बार टकराएंगी। दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमों के बीच टी-20 का यह घमासान आज शाम 7:30 बजे से दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

अक्टूबर के महीने में दुबई में मौसम ज्यादा गर्म नही होता है। ऐसे में भारत-पाक के मैच के दौरान रविवार को भी वैसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। इस दिन  दुबई में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने वाला है। मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई आशंका नहीं है। लेकिन रात के मैच में ओस बड़ा फैक्टर रहेगा।

वल्र्ड कप से ठीक पहले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के कुछ मैच इस मैदान पर भी खेले गए थे। लीग का फाइनल भी यहीं हुआ था। उस दौरान दुबई की पिच थोड़ी धीमी रही थी। टीम इंडिया ने अपने दोनों अभ्यास मैच भी इसी मैदान पर खेले और तब भी पिच में कुछ खास बदलाव नहीं दिखा। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने यहां जबरदस्त प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

इस मैदान पर अब तक 61 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 जबकि बाद में वाली टीम ने 26 मैच जीते हैं। आईपीएल 2021 के दौरान भी यहां 13 मैच खेले गए थे, जिसमें रन चेज करने वाली टीम ने सबसे ज्यादा 9 मैच जीते, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम सिर्फ 4 मुकाबलों में ही सफलता हासिल कर सकी। मौजूदा समय में यहां ओस की भूमिका ज्यादा रहने वाली है, जो अभ्यास मैच और आईपीएल में भी देखने को मिला। ओस के कारण यहां रन चेज करना थोड़ा आसान हो जाता है। ऐसे में यहां दोनों टीमें यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे और टी-20 विश्व कप को मिलाकर कुल 12 मुकाबले हुए हैं। इसमें से भारत ने आठ बार टॉस जीता है। सात बार टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच जीते हैं। 2007 विश्व कप में ग्रुप राउंड के दौरान जो भारत-पाकिस्तान मैच टाई छूट था, उसमें भी टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी।

हर जिले के एक स्कूल में शुरू होगी व्यावसायिक शिक्षा…. रोजगार उपलब्ध कराने की योजना… स्कूल शिक्षा मंत्री करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तय किया प्रत्याशी…. डॉ. केके ध्रव के नाम पर लगी मुहर
भूकंप के झटकों से दहली दिल्ली की धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग… 4.0 तीव्रता का था भूकंप
CG News : नारायणपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से अभद्रता, आप नेता पर लगे गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस कल से शुरू होगा आयरन और विटामिन युक्त फोर्टिफाईड राईस का वितरण…. कोण्डागांव जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगी योजना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत बरकरार…. एक दिन में मिले महज 15,906 नए केस…. एक्टिव मामले भी घटे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?