ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आठ महीने के आराम के बाद मैदान में उतरे अजय देवगन, इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने का उठाया बीड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

आठ महीने के आराम के बाद मैदान में उतरे अजय देवगन, इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने का उठाया बीड़ा

By @dmin
Published: November 25, 2020
Share
All India Small and Medium News Papers Federation constitutes 11 member committee for GST
All India Small and Medium News Papers Federation constitutes 11 member committee for GST
SHARE

लगभग आठ महीने तक घर पर ही आराम करने के बाद अभिनेता अजय देवगन ने भी बीते मंगलवार से फिल्म सेट पर जाकर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपनी अधूरी फिल्म ‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ की शूटिंग हैदराबाद में शुरू की है। सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग तो अजय देवगन ने लॉकडाउन से पहले ही खत्म कर दी थी। अब लगभग 10 से 12 दिन का ही काम बाकी है जिसे अजय देवगन बहुत ही जल्द निपटा देंगे।

मार्च के महीने में जब कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन लागू हुआ, तब से ही अजय देवगन अपने घर पर रहकर दूसरे रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेते रहे। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने बेटे युग के साथ मिलकर गीत भी बनाया और कई पटकथाएं भी पढ़ीं। लेकिन, अब जाकर वह अपने असली काम पर लौटे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शुरू की है। अजय ने शूटिंग तब शुरू की जब निर्माताओं ने स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का प्रबंध अच्छे से किया।

ऐतिहासिक फिल्म ‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की है। स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक पाकिस्तानी सेना की तरफ से तबाह कर दिए गए अपने एयरबेस को भुज में दोबारा बनाते हैं। इस एयरबेस को बनाने में विजय कर्णिक सुंदरबेन समेत तीन सौ स्थानीय महिलाओं की मदद लेते हैं। सुंदरबेन के रूप में फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा दिखाई देंगी। फिल्म में संजय दत्त ने भी एक आम नागरिक का किरदार निभाया है जो युद्ध के दौरान भारतीय सेना की मदद करता है।

‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ के लिए संजय दत्त अपनी शूटिंग एक-दो दिन में ही शुरू कर देंगे। क्योंकि, 10 से 12 दिन में फिल्म के निर्देशक अभिषेक दुधैया को काम खत्म भी करना है। संजय का काम फिल्म में चार से पांच दिन का ही है। कुछ ही दिनों पहले वह अपने परिवार के साथ दुबई में समय बिताकर देश लौटे हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए प्रस्तावित है। इस साल अजय की सिर्फ एक फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘छलांग’ का निर्माण भी अजय ने किया है। इस फिल्म को भी समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

भविष्य में ‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ के अलावा अजय, अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में रणवीर सिंह के साथ एक एक्सटेंडेड कैमियो करते हुए नजर आएंगे। अजय का अच्छा खासा किरदार एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ में भी है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रामचरण और एनटीआर जूनियर नजर आएंगे। अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अजय देवगन की योजना अपनी फिल्म ‘मैदान’ को रिलीज करने की है। इसमें अजय को फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के रूप में देखा जाएगा। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से यह मुमकिन न हो सका।

दशहरे की छुट्टियों के दौरान सरकारी स्कूल में चोरी, कंप्यूटर से लेकर प्रिंटर व खेल सामान पर साफ किया हाथ
सीएम कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से अंधेरे में डूबा गांव हुआ रोशन, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री साय का जताया आभार
देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे के दौरान 30 हजार से कम मिले नए मामले, 290 लोगों ने गंवाई जान
मन की बात में बोले पीएम मोदी: अमर जवान ज्योति की तरह हमारे शहीदों का योगदान भी अमर
अब अमेरिका को भी आंखें दिखाने लगा तालिबान, 31 अगस्त तक सेना के नहीं लौटने पर दी अंजाम भुगतने की धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कल 10 ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी बंद, बैंक कर्मियों ने भी दिया समर्थन कल 10 ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी बंद, बैंक कर्मियों ने भी दिया समर्थन
Next Article Vijay Sinha elected Bihar Legislative Speaker स्पीकर चुनाव में भी महागठबंधन की हार…. विजय सिन्हा चुने गए बिहार विधानसभा अध्यक्ष

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?