ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टाइगर रिजर्व में मृत मिले तेंदुए के पंजे और दांत गायब, अवैध शिकार की अटकलें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

टाइगर रिजर्व में मृत मिले तेंदुए के पंजे और दांत गायब, अवैध शिकार की अटकलें

By @dmin
Published: June 8, 2022
Share
पॉश कालोनी में तेंदुए का तांडव, तीन घंटे तक मकानों की छतों पर मचाता रहा उत्पात मचाता
पॉश कालोनी में तेंदुए का तांडव, तीन घंटे तक मकानों की छतों पर मचाता रहा उत्पात मचाता
SHARE

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में एक तेंदुआ मृत पाया गया है, इसके शरीर से कुछ अंग गायब हैं। वन अधिकारियों ने जानकारी दी कि शव कई दिन पुराना है। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन ने कहा कि करीब 4-5 दिन पुराना शव सोमवार शाम ओडिशा सीमा के पास दक्षिण उदंती रेंज में सड़ी-गली अवस्था में मिला। शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

अवैध शिकार की अटकलें
उन्होंने बताया कि तेंदुए की उम्र लगभग पांच साल थी। जिसके पंजे और दांत गायब हैं, इसी आधार पर अवैध शिकार की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, मौत के कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया है क्योंकि शव सड़ चुका है। शव के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

जंगल में छानबीन के बाद मिले हिरण, भालू और मोर के शरीर के अंग
वन अधिकारी वरुण जैन ने कहा कि डॉग स्क्वायड के साथ जंगल के पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया तो वन कर्मियों ने पास के इंदागांव गांव में एक संदिग्ध के घर से हिरण, भालू और मोर के शरीर के अंग, बिजली के तार, धनुष-बाण और अवैध शिकार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की।

अभी कोई हाथ नहीं आया
आगे उन्होंने कहा कि तेंदुए के शरीर के कई अंग नहीं मिले हैं। साथ ही बताया कि संदिग्ध व्यक्ति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, छापेमारी के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। आगे की जांच जारी है।

पहले भी मिल चुका है बाघ का शव
बता दें कि राज्य के कोरिया जिले के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में रविवार की रात एक बाघ मृत पाया गया, जिसमें वन अधिकारियों को संदेह था कि उसे जहर देकर मार दिया गया था। इस साल मार्च में गरियाबंद कस्बे के पास एक तेंदुआ मृत पाया गया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा के निधन पर प्रदेश में तीन दिनों का राजकीय शोक…. कल दुर्ग में होगा अंतिम संस्कार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे रायपुर, कहा- युवाओं के लिए देश में आगे बढ़ने बेहतरीन अवसर
हाईकोर्ट में 66 करोड़ के जुर्माने को चुनौती, कोयला उत्पादन मामले में केंद्र से मांगा जवाब
वार्ड 14 में यदुवंशी समाज के लिए बनेगा सामुदायिक भवन, महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
Breaking News : सीबीआई रेड पर बोले सीएम साय… दोषियों के पास बचने का रास्ता नहीं, कोई भी हो कार्रवाई तय है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बात का बतंगड़: निर्वस्त्र करने की आदिम इच्छा स्थाई स्तंभ: बात का बतंगड़- सहकारिता, कार्पोरेट और स्व सहायता समूह
Next Article मिनी माईजिंग रेगुलेटरी कम्पलांस बर्डन क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?