ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोदी की गारंटी का दिखने लगा असर, किसानों को मिला 2 साल का बकाया बोनस… 3716 करोड़ के भुगतान से खिले चेहरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

मोदी की गारंटी का दिखने लगा असर, किसानों को मिला 2 साल का बकाया बोनस… 3716 करोड़ के भुगतान से खिले चेहरे

By Mohan Rao
Published: December 25, 2023
Share
SHARE

रायपुर। भारतरत्न अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 12 लाख किसानों के चेहरे खिल उठे। इस दिन को पूरे राज्य में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों को 2 साल के बकाया बोनस के रूप में 3,716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपयों का भुगतान किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार ने मोदी की गारंटी का दूसरा वादा सुशासन दिवस के मौके पर पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदेंगे। जरूरत पड़ने पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अवधि भी बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमने दो साल के बकाया बोनस के भुगतान का वायदा किया था और इसे आज अटल जी की जयंती सुशासन दिवसर पर पूरा कर दिया गया है। हमारी कथनी-करनी समान है। प्रदेश ही नहीं पूरे देश ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। आज किसानों के बैंक खाते में बोनस की राशि पहुंच गई है। कई किसानों को तो दो लाख से अधिक की राशि मिली है। किसानों में बहुत खुशी है। हमने प्रदेश की जनता से जो भी वादा किया है वे सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शपथ लेने के अगले ही दिन कैबिनेट की बैठक में गरीबों के 18 लाख आवासों के निर्माण की मंजूरी दी। इससे उन लोगों को आवास मिल सकेगा जो पिछले पांच साल में आवास से वंचित रहे थे। पिछले पांच सालों में कुछ लोगों ने पीएम आवास की एक किश्त मिलने पर मकान का काम तो शुरू किया था, फिर दूसरी, तीसरी किश्त नहीं मिली तो कई बेघर रह गए, किसी ने कर्ज लेकर मकान बनवाया। हमने ऐसे बेघर लोगों की चिंता की है और उन्हें आवास देने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत जो भी वायदा हमने किया है। सभी वायदे पांच साल के अंतर्गत पूरा करेंगे। हमने वायदा किया है कि जो विवाहित महिलाएं हैं उनके खाते में हर महीना एक हजार रुपए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत देंगे। इसके लिए भी हमने अनुपूरक बजट में प्रावधान कर दिया है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैसकार्ड धारी परिवारों को पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने का भी काम करेंगे। भूमिहीन कृषि मजदूरों को एक साल में दस हजार रुपए देने का काम करेंगे। विभिन्न विभागों के एक लाख रिक्त पदों को पूरी पारदर्शिता के साथ भरेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग तेंदूपत्ता को हरा सोना कहते हैं। हमारी सरकार तेदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से पारिश्रमिक का भुगतान करेगी। इसके साथ ही संग्राहकों के लिए चरण पादुका सहित अन्य लाभकारी योजनाओं को निरंतर जारी रखा जाएगा। मुझे आप लोगों को यह बताते हुए खुशी होती है कि अब आपको आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रूपए की जगह 10 लाख रूपए तक की इलाज की सुविधा मिल सकेगी। अब बीमारी के इलाज के लिए ऋण लेने, खेत बेचने की जरूरत नहीं होगी। हम किसानों से धान 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से खरीदेंगे। आवश्यकता पड़ने पर धान खरीदी का समय भी बढ़ाएंगे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने सुशासन दिवस के अवसर पर अटल जी का स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी के प्रधानमंत्री बनते ही गांवों में भी सड़के पहुँची। किसानों को क्रेडिट कार्ड मिलना आरंभ हुआ। आज हमने सुशासन दिवस के अवसर पर ही मोदी जी की गारंटी के अनुरूप दो साल का धान का बकाया बोनस देने का निश्चय किया।

जिन किसानों के खाते में पैसे पहुंचे, उनसे वीडियो कांफ्रेंसिंग से की चर्चा
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसानों से सीधे चर्चा की। उन्होंने पूछा कि अभी अभी जो आपके खाते में बोनस के पैसे डाले गये, वो आपके खाते में पहुंचे की नहीं। महासमुंद जिले के किसान श्री रामपाल ने बताया कि उन्हें 23 हजार 280 रुपए का बोनस मिला। बालोद जिले के तमोरा ग्राम के किसान बिशेसर राम साहू ने बताया कि मुझे 89 हजार 640 रुपए धान बोनस मिला। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी योजना के हितग्राहियों को चेक और सर्टिफिकेट वितरित किया। साथ ही किसानों को कृषि एटीएम का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टाल का अवलोकन किया और इन स्टाल में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा भी की। कार्यक्रम को अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस मौके पर कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

समृद्ध और भयमुक्त होगा छत्तीसगढ़
इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार है, इसलिए छत्तीसगढ़ के विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं होगी। केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग छत्तीसगढ़ को मिलेगा। दिल्ली में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृहमंत्री समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलकर लौटे साय ने कहा कि सभी ने समृद्ध और भयमुक्त छत्तीसगढ़ बनाने में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में भाजपा का वादा था कि छत्तीसगढ़ के करीब 12 लाख किसानों को दो साल का बोनस देंगे। किसानों के खाते में दो साल का बोनस भेजने की शुरूआत हो गई है। प्रदेश में लगातार हो रही नक्सली घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नक्सल समस्या को लेकर बातचीत हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री ने आश्वस्त किया है कि मजबूती के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

खुर्सीपार के दो बड़े नालों का होगा चैनलाइजेशन… बारिश में जलभराव से मिलेगा छुटकारा…. महापौर परिषद् से मिली स्वीकृति
कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बोले केन्द्र का काला कानून नहीं सहेगा छत्तीसगढ़
गोबर से विद्युत उत्पादन के लिए गौठानों में संयंत्र लगाने 5 उद्यमियों ने किया है एमओयू
हत्याकांड: एक घर में तीन दिन तक पड़े रहे चार शव, पड़ोसियों को क्यों नहीं लगी भनक?
वैशाली नगर में भी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की जरूरत: युवा कांग्रेस ने रखी मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : बंधक बनाकर नाबालिग से दो दिन तक करता रहा दुष्कर्म, मरा समझकर तालाब में फेंक आया बदमाश
Next Article अटल जयंती पर पार्षद दया सिंह के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?