ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टमाटर के ट्रक से गिरा मजदूर, पेट में गहरा धंसा टायर रॉड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

टमाटर के ट्रक से गिरा मजदूर, पेट में गहरा धंसा टायर रॉड

By Om Prakash Verma
Published: December 6, 2023
Share
टमाटर के ट्रक से गिरा मजदूर, पेट में गहरा धंसा टायर रॉड
टमाटर के ट्रक से गिरा मजदूर, पेट में गहरा धंसा टायर रॉड
SHARE

भिलाई। धमधा में ट्रक पर टमाटर लाद रहे एक मजदूर का पैर फिसल गया. वह चक्के के नट कसने के लिए पाना में फंसाए गए रॉड पर जा गिरा। लगभग दो इंच मोटा यह रॉड उसके पेड़ू से घुसा और पेट को चीरता हुआ नाभी के काफी ऊपर तक निकल गया। ट्रक मालिक बिना कोई वक्त गंवाए उसे लेकर तत्काल हाईटेक अस्पताल पहुंचा जहां विशेषज्ञों की टीम ने रॉड को सुरक्षित ढंग से निकालकर उसकी जान बचा ली।

लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ नवील शर्मा ने बताया कि 32 वर्षीय इस युवक को जब लाया गया तो उसकी हालत देखकर टीम गंभीर स्थिति के लिए तैयार हो गई थी। दो यूनिट रक्त की व्यवस्था भी कर ली गई थी। मरीज को तत्काल ऑपरेशन थिएटर पहुंचाया गया। पहले यह जानना जरूरी था कि रॉड ने कहीं किसी भीतरी अंग को नुकसान तो नहीं पहुंचाया था। अगर ऐसा होता यह इसका पता लगाना ज्यादा जरूरी हो जाता कि रॉड को निकलते समय किस-किस सावधानी की जरूरत होगी।

डॉ शर्मा ने बताया कि इसके लिए पहले लैप्रोस्कोप की मदद से उसके पेट के भीतर का जायजा लिया था। युवक की किस्मत अच्छी थी कि रॉड ने किसी भी भीतरी अंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था। इसके बाद रॉड को सुरक्षित ढंग से बाहर निकाल लिया गया। रक्त चढ़ाने की नौबत भी नहीं आई। चौथे दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस प्रोसीजर में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ नरेश देशमुख ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वास्थ्य लाभ कर रहे युवक ने बताया कि ट्रक मालिक की मेहरबानी की वजह से ही उसे तत्काल बड़े अस्पताल पहुंचाया गया जहां ऑपरेशन के दूसरे दिन ही वह बेहतर महसूस करने लगा था। तीसरे दिन उसने चलना फिरना भी शुरू कर दिया था। फिलहाल वह स्वस्थ महसूस कर रहा है और जल्द ही काम पर लौटने की इच्छा रखता है।

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध अतिक्रमण पर एक ट्रेक्टर की राजसात की कार्रवाई
बॉलबैडमिंटन की नेशनल प्लेयर अमृता सिंह को मिला स्टार ऑफ इंडिया एवं बेस्ट अपकमिंग अवार्ड….. भारतीय बाल बैडमिंटन महासंघ ने किया सम्मानित
सेक्टर 9 मंदिर के पास और हास्पिटल के स्टैण्ड से बाइक की चोरी, भक्तों की भीड़ का चोरों ने उठाया फायदा
फर्जी वैक्सीन घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता में 10 स्थानों पर की छापेमारी
इस दिवाली, गरीब महिलाओं के हाथ नहीं रहेंगे खाली, हाथों में पैसा होने से खरीद पाएंगी जरूरी सामान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 53 # 06 December 2023
Next Article आलाकमान ने नेताम का नाम आगे किया, सीएम के सभी दावेदारों में सहमति बनाने की कोशिश आलाकमान ने नेताम का नाम आगे किया, सीएम के सभी दावेदारों में सहमति बनाने की कोशिश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?