रिसाली। नेवई गौठान में सब्जी उत्पादन को देख रिसाली निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने कहा कि रोज शाम महिलाएं स्टॉल लगाए, ताकि सब्जी की बिक्री तत्काल हो। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने विशेषज्ञों की सलाह ले।

उल्लेखनीय है कि महिलाओं द्वारा नेवई गौठान में सब्जी उत्पादन किया जा रहा है। दो माह पहले शुरू किए इस खेती में छह से अधिक प्रकार के भाजी तैयार हो चुकी है। आयुक्त ने सब्जी की खेती को देख तत्काल बेचने के निर्देश दिए। वर्तमान में महिलाएं बाड़ी तक पहुंच रहे ग्राहकों को सब्जी-भाजी उपलब्ध करा रही है। आयुक्त आशीष देवांगन ने सब्जी का स्टाल सड़क किनारे स्थाई रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान में हो रहे मुर्गी पालन के लिए शेड बढ़ाने निर्देश दिए।
मिशन मैनेजर की ली बैठक
महिलाओं के लिए गौठान में प्रोसेसिंग यूनिट तैयार करना है। इसके लिए आयुक्त ने आजीविका मिशन में पदस्थ मैनेजर की बैठक ली। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि निगम महिलाओं के लिए जगह उपलब्ध कराएगा। वे समूह तैयार कर ऋण की औपचारिकता पूरी करे। इसके पहले महिलाओं की रूचि का ध्यान में रख कार्य करे।
महिलाओं को दे प्रशिक्षण
खास बात यह है कि नेवई गौठान में महिला समूह बटेर, मुर्गी, बकरी व मछली पालन किया जा रहा है। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान अलग अलग केन्द्र तक पहुंचे और स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। आयुक्त ने आजीविका मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए कार्यशाला आयोजित करे। जिसे उन्हे जानकारी हो सके कि कौन से मौसम में किस तरह की परेशानी व बीमारी का प्रकोप बढ़ता है। इस तरह की समस्याओं का निदान उन्हें कार्यशाला से मिलेगी।




