ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जीत के साथ कोच रवि शास्त्री की विदाई… कप्तान विराट ने भी खेला अपना अंतिम मैच…. शास्त्री कोहली की जोड़ी में टीम इंडिया के फरफॉर्मेंस पर एक नजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

जीत के साथ कोच रवि शास्त्री की विदाई… कप्तान विराट ने भी खेला अपना अंतिम मैच…. शास्त्री कोहली की जोड़ी में टीम इंडिया के फरफॉर्मेंस पर एक नजर

By @dmin
Published: November 9, 2021
Share
Coach Ravi Shastri's farewell with victory… Captain Virat also played his last match
Coach Ravi Shastri's farewell with victory… Captain Virat also played his last match
SHARE

श्रीकंचनपथ/स्पोर्ट्स डेस्क
टी-20 वल्र्डकप के अंतिम ग्रुप मैच में भले ही भारतीय टीम ने नामिबिया को 9 विकेट के अंतर से हरा दिया हो लेकिन टीम इंडिया को विश्वकप के सेमीफाइनल में न पहुंचने का मलाल रहेगा। यह मैच कोच के रूप में रवि शास्त्री व कप्तान के रूप में विराट कोहली का आखिरी टी-20 मुकाबला था। एक तरफ जहां भारतीय टीम को सभी फॉर्मेट के लिए नया कोच मिल रहा है वहीं टी-20 क्रिकेट में भी नया कप्तान होगा। राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच होंगे। वहीं विराट वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे और टी-20 में भी बतौर बल्लेबाज खेलेंगे, लेकिन कप्तानी नहीं करेंगे।यहां बात करते हैं विराट और शास्त्री ने एक साथ टीम इंडिया को कहां पहुंचाया। तो बता दें कि इस जोड़ी ने साथ में कई कीर्तिमान हासिल किए हैं। हालांकि यह जोड़ी भारत को कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जिता पाई है। रवि शास्त्री के कोच रहते भारत ने 51 में से 30 टेस्ट मैच जीते हैं और जीत का प्रतिशत 58.82 का है। वो भारत के सबसे सफल टेस्ट कोच हैं। उनके बाद जॉन राइट का नाम आता है। उन्होंने 52 में से 21 मैच जिताए।

सुपरहिट रही है शास्त्री और कोहली की जोड़ी
विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी ने साथ में कमाल किया है। विराट के कप्तान और शास्त्री के कोच रहते भारत ने 39 टेस्ट मैच खेले हैं और 22 में जीत हासिल की है, जबकि 13 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टेस्ट में इस जोड़ी का जीत का रिकॉर्ड 56 फीसदी है। वहीं वनडे में इस जोड़ी ने भारत को 65 में से 43 मैच जिताए हैं और 20 मैच में भारत को हार नसीब हुई है। वनडे में इन दोनों ने मिलकर भारत को 66 फीसदी मैच जिताए हैं। टी-20 में भी इस जोड़ी का रिकॉर्ड शानदार है। विराट और शास्त्री ने साथ मिलकर भारतीय टीम को 50 में से 32 मैचों में जीत दिलाई है, जबकि 16 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। टी-20 में इस जोड़ी ने टीम इंडिया को 64 फीसदी मैचों में जीत दिलाई है।

वनडे में शास्त्री चौथे सबसे सफल कोच
वनडे में जॉन राइट ने 130 में से 68 मैच जिताए। फ्लेचर ने 108 में से 65 मैच जिताए। गैरी कस्र्टन ने 93 में से 59 मैच जिताए और 2011 वल्र्डकप भी जिताया। शास्त्री ने 91 में से 57 मैच जिताए। उनका जीत का प्रतिशत 62.64 का है। टी-20 में शास्त्री ने 64 में से 42 मैच जिताए हैं। जीत का प्रतिशत 65.62 का रहा है। 

विराट का कप्तानी रिकॉर्ड 
विराट ने साल 2014 में भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में भारत ने 65 टेस्ट मैच खेले हैं और 38 में जीत हासिल की है। वहीं 16 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। जबकि 11 मैच ड्रा हुए हैं। वनडे में विराट 95 मैचों में कप्तान रहे हैं और 65 में जीत दिलाई, जबकि 27 मैचों में भारत हारा है। टी-20 में विराट ने 50 मैचों में कप्तानी की। इसमें से 30 में जीत मिली, जबकि 16 में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई रहे और दो का कोई नतीजा नहीं निकला। 

कपड़ा फैक्टरी में धमाके के बाद लगी भीषण आग, एक की मौत, चार घायल
परसा कोल माइंस: हम अनुमति नहीं देते तो हमारी नियत पर सवाल उठाए जाते-सीएम बघेल
लखीमपुर हिंसा: सरकार की रिपोर्ट से सुप्रीम कोर्ट नाखुश, रिटायर जज की निगरानी में जांच का सुझाव
राज्यपाल डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति सहेजने की दी सीख, आर्चरी खिलाड़ियों को 5-5 हजार देने की घोषणा
भिलाई में 27–28 फरवरी को प्रथम अखिल भारतीय डाक पैरा खेल प्रतियोगिता, देशभर के 150 खिलाड़ी लेंगे भाग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Rain devastation in Mumbai: 17 killed in wall collapse in Chambur and Vikhroli मुंबई में बड़ा हादसा: एटॉप हिल इलाके में बिल्डिंग गिरी…. कई लोग दबे… नौ लोगों को बचाया गया
Next Article सीईजेड चौक में बने फ्लाई ओवर पर आवागमन शुरू… सेल के पूर्व निदेशक गणतंत्र ओझा ने किया उद्घाटन सीईजेड चौक में बने फ्लाई ओवर पर आवागमन शुरू… सेल के पूर्व निदेशक गणतंत्र ओझा ने किया उद्घाटन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?