ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीईजेड चौक में बने फ्लाई ओवर पर आवागमन शुरू… सेल के पूर्व निदेशक गणतंत्र ओझा ने किया उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सीईजेड चौक में बने फ्लाई ओवर पर आवागमन शुरू… सेल के पूर्व निदेशक गणतंत्र ओझा ने किया उद्घाटन

By @dmin
Published: November 9, 2021
Share
सीईजेड चौक में बने फ्लाई ओवर पर आवागमन शुरू… सेल के पूर्व निदेशक गणतंत्र ओझा ने किया उद्घाटन
सीईजेड चौक में बने फ्लाई ओवर पर आवागमन शुरू… सेल के पूर्व निदेशक गणतंत्र ओझा ने किया उद्घाटन
SHARE

भिलाई। सीईजेड चौक में बने फ्लाई ओवर पर आवागमन शुरू कर दिया गया है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा खुर्सीपार से बोरिया गेट के मध्य वाहन के सुगम आवाजाही हेतु सीईजेड चौक के ऊपर से फ्लाई ओवर का निर्माण किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता की उपस्थिति में सेल के पूर्व निदेशक (कार्मिक) गणतंत्र ओझा ने किया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में परियोजना विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए सारगर्भित उद्बोधन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात सेल के पूर्व निदेशक (कार्मिक) गणतंत्र ओझा ने फीता काटकर फ्लाई ओवर का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही यहां उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने फ्लाई ओवर पर वाहन चलाकर इसे जनसामान्य के आवागमन के लिए खोल दिया।

इस अवसर पर सेल के पूर्व निदेशक (कार्मिक) डॉ एन महापात्रा, सेल-आरएसपी के पूर्व सीईओ जीएस प्रसाद तथा अश्विनी कुमार, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व निदेशक (कार्मिक) एसपीएस जग्गी, सेल-बीएसपी के कार्यकारी प्रबंध निदेशक वीके अरोरा तथा अशोक कुमार सहित छत्तीसगढ़ पुलिस तथा सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त समारोह में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक मानस बिस्वास, डॉ एसके इस्सर, राकेश, एके भट्टा, एसके दुबे, अंजनी कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) डॉ एके पंडा सहित संयंत्र के वरिष्ट अधिकारीगण मौजूद रहे।

12 मीटर चौड़ा व 685 मीटर लंबा है फ्लाईओवर
सीईजेड चौक के ऊपर बने फ्लाई ओवर की लंबाई 685 मीटर तथा चैड़ाई 12 मीटर है। इस फ्लाई ओवर को बोरिया गेट और खुर्सीपार से जोडऩे के लिए 3 किलोमीटर लंबी तथा 14 मीटर चौड़ी एप्रोच रोड के साथ जोड़ा गया है। इसके दोनों ओर एक किलोमीटर लंबी स्लिप रोड का निर्माण किया गया है। इस फ्लाई ओवर तथा एप्रोच रोड आदि में लाईटिंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बोरिया गेट में 55 भारी वाहनों के लिए 5500 वर्ग मीटर पार्किंग विकसित किया जा रहा है।

मौसम : केरल में दो दिन देरी से दस्तक देगा मानसून, तीन जून तक पहुंचने की संभावना
राजीम माघी पुन्नी मेला: लंदन में पूछा वेज कि नॉनवेज मैनें कहा नान दे-पद्मश्री बारले
नौ महिने बाद धरती के लिए रवाना होंगे सुनीता विलियम्स और विल्मोर, स्पेस स्टेशन पर पहुंचा क्रु-10 मिशन
सीएम साय ने दी रायगढ़ को137 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त भी जारी
फिर से डराने लगा कोरोना: चीन के शंघाई में खौफनाक हालात, ब्रिटेन में एक सप्ताह में 50 लाख केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Coach Ravi Shastri's farewell with victory… Captain Virat also played his last match जीत के साथ कोच रवि शास्त्री की विदाई… कप्तान विराट ने भी खेला अपना अंतिम मैच…. शास्त्री कोहली की जोड़ी में टीम इंडिया के फरफॉर्मेंस पर एक नजर
Next Article 2 और 4 रुपये लीटर में यहां मिल रहा पेट्रोल, देखें- किन 10 देशों में सबसे कम दाम पेट्रोल-डीजल जीएसटी के तहत क्यों नहीं आ सकते, हाईकोर्ट ने काउंसिल से पूछा कारण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?