ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जीका वायरस: केरल के मामलों ने बढ़ाई कर्नाटक की चिंता, विशेषज्ञ बोले- डरें नहीं, सावधानी बरतें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जीका वायरस: केरल के मामलों ने बढ़ाई कर्नाटक की चिंता, विशेषज्ञ बोले- डरें नहीं, सावधानी बरतें

By @dmin
Published: July 10, 2021
Share
जीका वायरस: केरल के मामलों ने बढ़ाई कर्नाटक की चिंता, विशेषज्ञ बोले- डरें नहीं, सावधानी बरतें
जीका वायरस: केरल के मामलों ने बढ़ाई कर्नाटक की चिंता, विशेषज्ञ बोले- डरें नहीं, सावधानी बरतें
SHARE

केरल (एजेंसी)। केरल में जीका वायरस के बढ़ते मामलों ने कर्नाटक सरकार की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पड़ोसी राज्य केरल में जीका वायरस (जेडवीडी) के मामले सामने आने के बाद इस मच्छरजनित बीमारी पर नियंत्रण रखने के लिए तेजी से कदम उठाएं। केरल की सीमा से लगे दक्षिण कन्नड़, उडुपी, चामराजनगर जिलों में और अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि विशेषज्ञों ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। 

मंत्रालय ने जारी किया पत्र
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा आयुक्तालय की ओर से जारी एक परिपत्र में कहा गया है कि पड़ोसी राज्य केरल में जीका वायरस के मामले सामने आने के बाद कर्नाटक में भी मच्छर जनित बीमारी पर नियंत्रण के लिए तेजी से कदम उठाना जरूरी है। मौजूदा मानसून मौसम एडीज मच्छर के प्रसार के लिए अनुकूल होता है, यह ऐसा मच्छर है जो जीका वायरस के लिए जिम्मेदार है।

पत्र में कहा गया है कि घरों में एडीज मच्छर के प्रजनन को रोकने के लिए ठोस कचरे के निपटारे को उचित महत्व दिया जाना चाहिए। एडीज मच्छर डेंगू, चिकुनगुनिया और जीका के लिए जिम्मेदार है। निर्देश में कहा गया कि गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान माइक्रोसेफली की उपस्थिति देखने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अगर इसकी मौजूदगी पाई जाती है तो गर्भवती महिलाओं का नमूना तथा बच्चे के जन्म की स्थिति में भी नवजात शिशुओं और उनकी माताओं का नमूना एकत्र कर राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजा जाना चाहिए।

जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा-डरने की जरूरत नहीं
हालांकि जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. मैथ्यू वर्गीस का कहना है कि हमें अभी डरने की जरूरत नहीं है। जीका वायरस संपर्क या एरोसोल (हवा के माध्यम से) से नहीं फैलता है। यह मच्छरों से फैलता है, यह एक अलग महामारी विज्ञान है। मुझे अभी इसकी चिंता नहीं है। लेकिन महामारी विज्ञानियों और केरल लोक स्वास्थ्य विभाग को चिंता होनी चाहिए। 

पर्यटन स्थलों पर बढ़ती भीड़ के बारे में उनका कहना है कि लोग घर के अंदर रहकर तंग आ चुके हैं। उन्हें बाहर जाने की अनुमति दें लेकिन खुली जगह में। उन्होंने कहा कि जब आप रेस्तरां में जाएं तो सावधानी बरतें। वहीं दूसरी ओर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि राज्य में जीका वायरस के कुल पॉजिटिव मामले 14 हैं। हमारा विभाग हाई अलर्ट पर है और स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है।

भारत पहुंची स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप, रूसी राजदूत बोले- जल्द आएगा एक खुराक वाला टीका
भारत में बने शक्तिशाली इंजन WAG- 12 से दौड़ेगी रायपुर मंडल की मालगाडिय़ा : रफ्तार होगी ऐसी
इंडियन आर्मी: बर्फ की चादर पर ‘खुखरी डांस’ करते नजर आए जवान, वीडियो देखकर गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा
shreekanchanpath 223 # 27 May 2024
स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का शुभारंभ… एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स ले रहे हैं भाग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेती के साथ अपना व्यापार भी कर सकेंगे देश के किसान, बनेंगे 10 हजार किसान उत्पादक संगठन महामारी की मंदी के बाद अब मॉनसून ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन
Next Article The secretary reached Kopedih Anganwadi center, took the weight of the child herself कोपेडीह आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेक्रेटरी, खुद लिया बच्चे का वजन… 16 जुलाई तक चलेगा वजन त्योहार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?