ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला प्रशासन ने बनाई ऐसी योजना कि तैयार होंगे नेशनल-इंटरनेशनल प्लेयर, हर स्टेडियम में होंगे कोच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जिला प्रशासन ने बनाई ऐसी योजना कि तैयार होंगे नेशनल-इंटरनेशनल प्लेयर, हर स्टेडियम में होंगे कोच

By Om Prakash Verma
Published: December 13, 2022
Share
जिला प्रशासन ने बनाई ऐसी योजना कि तैयार होंगे नेशनल-इंटरनेशनल प्लेयर, हर स्टेडियम में होंगे कोच
जिला प्रशासन ने बनाई ऐसी योजना कि तैयार होंगे नेशनल-इंटरनेशनल प्लेयर, हर स्टेडियम में होंगे कोच
SHARE

20 से अधिक खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग की होगी सुविधा
कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दिये निर्देश और अब तक की गई प्रगति की समीक्षा भी की
दुर्ग। जिले में खेल की शानदार अधोसंरचना बीते चार साल में खड़ी हुई है और तेजी से तैयार भी हो रही है। इसका लाभ उठाकर नेशनल-इंटरनेशनल प्लेयर तैयार करने के लिए जिला प्रशासन ने योजना बना ली है। हर स्टेडियम में एक कोच होंगे। हर स्टेडियम में सुविधा अनुसार अलग-अलग तरह के खेलों का प्रशिक्षण होगा। जिले में 20 से अधिक खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध होगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई आयुक्त रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, दुर्ग निगम आयुक्त लक्ष्मण तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के पुनर्वास के लिए संवेदना सेंटर
मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के चिन्हांकन के लिए विशेष अभियान जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है। इनके रिहैबिलेटेशन के लिए संवेदना सेंटर बनाया जाएगा। इस सेंटर में इनके रहने-खाने की सुविधा के साथ ही इलाज की सुविधा भी होगी ताकि एक बार पुन: व्यवस्थित रूप से जीवन आरंभ कर सकें। इस दिशा में अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा भी उन्होंने की। इस सेंटर के पास ही ओल्ड एज होम भी बनाया जाएगा, यहां पर बुजुर्गों के लिए सभी तरह की सुविधाएं होंगी। इस संबंध में की गई प्रगति की जानकारी भी उन्होंने ली।

एनीमिया मुक्त दुर्ग अभियान चलाया जाएगा
कलेक्टर ने एनीमिया मुक्त दुर्ग अभियान चलाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि एनीमिक महिलाओं के लिए विशेष रूप से डाइट चार्ट तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही कुपोषित बच्चों के लिए भी स्थानीय चलन के मुताबिक डाइट चार्ट तैयार करने कहा। उन्होंने कहा कि कुपोषण से निकलना है तो अभिभावकों की बड़ी भूमिका है। इसके लिए हर सुपरवाइजर सभी कुपोषित बच्चों के पालकों से संपर्क करें। कलेक्टर ने कहा कि काउंसिलिंग पर विशेष रूप से फोकस करें और लगातार मानिटरिंग करते रहें।

कलेक्ट्रेट में बनेगा काल सेंटर, शिकायत दर्ज करा सकते हैं और शिकायतों पर की गई कार्रवाई से हो सकते हैं अद्यतन
कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में काल सेंटर बनाने के निर्देश दिये। यह सेंटर चौबीस घंटे चालू रहेगा। इस सेंटर में लोग फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही शिकायतों पर की गई कार्रवाई की स्थिति के संबंध में अद्यतन हो सकेंगे।

पैरादान के बाद होगा सभी गौठानों में यूरिया ट्रीटमेंट
कलेक्टर ने बैठक में पैरादान कार्यक्रम की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 58 हजार क्विंटल पैरादान हो चुका है। कलेक्टर ने सभी गौठानों में पैरा का यूरिया से ट्रीटमेंट करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यूरिया ट्रीटमेंट से पैरा हरे चारे की तरह ही पौष्टिक हो जाता है।

पंजाब के मोगा में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त… इंजन में आग लगने से क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट… पायलट की मौत
श्रीदेवी को समर्पित होगा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 9वां सीजन
आधी रात बेजुबानों को बचाने गए युवक पर ट्रक चालक ने चढ़ाई गाड़ी, एक की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल, लोगों ने किया जमकर हंंगामा
बड़ा रेल हादसा टला, कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटा ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, रायपुर में हुई उच्च स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: तहसीलदार निलंबित, भेंट मुलाकात में मिली शिकायत, CM बघेल ने ऑन द स्पॉट एक्शन लेकर अधिकारी को किया सस्पेंड Big Breaking: तहसीलदार निलंबित, भेंट मुलाकात में मिली शिकायत, CM बघेल ने ऑन द स्पॉट एक्शन लेकर अधिकारी को किया सस्पेंड
Next Article शहर पहुंचे राष्ट्रसंत स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज… कल से शुरू होगी 9 दिवसीय रामकथा, जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?