ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर पहुंचे राष्ट्रसंत स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज… कल से शुरू होगी 9 दिवसीय रामकथा, जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शहर पहुंचे राष्ट्रसंत स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज… कल से शुरू होगी 9 दिवसीय रामकथा, जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा

By Mohan Rao
Published: December 13, 2022
Share
कलश यात्रा
SHARE

भिलाई।  सिर पर कलश लिए हजारों महिलाएं श्रीराम का जयघोष कर चलने लगी तो साथ-साथ ढोल नगाड़े भी बज उठे। खुर्सीपार के श्रीराम चौक के मैदान में श्रीराम कथा से एक दिन पहले मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और ढोल नगाड़े के साथ निकली इस कलश यात्रा में महिलाएं पीली और लाल रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थी। खुर्सीपार के शिवमंदिर से निकली यह कलशयात्रा खुर्सीपार के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची।

आयोजक एवं जीवन आनंद फाउंडेशन के संचालक विनोद सिंह ने बताया कि दुसरे वर्ष के आयोजन में स्वामी चिन्मयानंद 9 दिनों तक रामकथा का रसपान कराएंगे। वही पंडित संदीप तिवारी यज्ञ शाला में रोजाना यज्ञ का आयोजन करेंगे। इस कलश यात्रा में महिलाओं के साथ-साथ युवाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लाइव झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व सभापति एवं पार्षद श्याम सुंदर राव, तेज बहादूर सिंह, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के महामंत्री बुद्धन सिंह ठाकुर, जिलाअध्यक्ष युवा प्रभाग मनीष पांडेय, स्मिता धोड़के, वीणा चंद्राकर, पियुष मिश्रा, प्रवीण पांडेय, प्रियंका साहू, शैलजा, ईश्वरी नेताम आदि मौजूद थे।

लाइव झांकी रही आकर्षक
कलश यात्रा में लाइव झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र रही। यहां गायकों के भजन पर कलाकरों ने एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत की। यहां कलाकारों ने दुर्गा के नौ रूप सहित महादेव, गणपति, हनुमान, श्रीराम आदि के स्वरूप में सजकर प्रस्तुति दी। रास्तेभर लोग उन्हें ठहरकर देखते रहे।

युवाओं ने उठाया धर्म ध्जव
कलश यात्रा में जितना उत्साह महिलाओं ने दिखाया, उतना ही युवा भी उत्साहित नजर आए। माथे पर चंदन लगाकर हाथों में धर्म ध्वज लिए युवा इस कलश यात्रा की अगुआई कर रहे थे। कार्यक्रम में जीवन आनंद फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्रीरामजन्मोत्सव के मनीष पांडेय ने कहा कि रामकथा हमें जीवन को कैसे जीना  है उसका तरीका बताती है। हमें अपने धर्म से जोड़ती है। खुर्सीपार में श्रीरामकथा से पहले ही पूरा माहौल राममय हो चुका है।

आयोजकों ने  बताया कि बुधवार दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रामकथा होगी। इसके लिए कथावाचक एवं राष्ट्रसंत स्वामी चिन्मयानंद शहर पहुंच चुके हैं। साथ ही यहां बाबा बालकनाथ मंदिर परिसर एवं मंगलभवन में बाहर से आए रामभक्तों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। साथ ही उनके लिए भोजन का भी प्रबंध किया गया है। इधर सुबह से ही 13 कुंडीय महायज्ञ भी शुरू होगा। जिसमें भक्त सुबह-सुबह आकर शामिल होकर आहुति दे सकते हैं।

कल्पतरु रूरल इंडस्ट्रियल पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने चखा रीपा में तैयार मिलेट कुकीज और नवकलेवा राईस चिप्स का स्वाद
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खान-पान में मिलेट्स के महत्व को बताया, पोषक तत्वों की प्रचुरता बनाते हैं सुपरफूड
कांग्रेस को घुसपैठियों में वोटबैंक नजर आता है, भाजपा ऐसी राजनीति नहीं करती-अमित शाह
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू, एआई तकनीक से होगी निगरानी
कलामंदिर में सीएम बघेल- गांधी नेहरू का नाम लेकर भाजपा को घेरा… सावरकर व मुखर्जी को लेकर कह दी यह बात… पढ़े पूरी खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिला प्रशासन ने बनाई ऐसी योजना कि तैयार होंगे नेशनल-इंटरनेशनल प्लेयर, हर स्टेडियम में होंगे कोच जिला प्रशासन ने बनाई ऐसी योजना कि तैयार होंगे नेशनल-इंटरनेशनल प्लेयर, हर स्टेडियम में होंगे कोच
Next Article National Tobacco Control Program: चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव को बताया National Tobacco Control Program: चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव को बताया

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?