ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जारी है आतंकियों का दुस्साहस, जम्मू में लगातार तीसरी रात मिलिट्री स्टेशनों के पास दिखे ड्रोन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जारी है आतंकियों का दुस्साहस, जम्मू में लगातार तीसरी रात मिलिट्री स्टेशनों के पास दिखे ड्रोन

By @dmin
Published: June 29, 2021
Share
जारी है आतंकियों का दुस्साहस, जम्मू में लगातार तीसरी रात मिलिट्री स्टेशनों के पास दिखे ड्रोन
जारी है आतंकियों का दुस्साहस, जम्मू में लगातार तीसरी रात मिलिट्री स्टेशनों के पास दिखे ड्रोन
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि एक बार फिर से शहर में तीन मिलिट्री लोकेशंस के पास संदिग्ध ड्रोन देखने को मिले हैं। जम्मू जिले के एसएसपी चंदन कोहली ने यह जानकारी दी है। सेना की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई है कि मंगलवार को रात 12:30 बजे से सुबह 4:30 बजे के बीच रत्नुचक, कालूचक मिलिट्री स्टेशनों और सुंजवां आर्मी ब्रिगेड के पास ड्रोन देखे गए। एसएसपी चंदन कोहली ने कहा, ‘सेना ने हमें बताया है कि कालूचक, रत्नुचक और सुंजवां में मंगलवार को सुबह ड्रोन देखे गए। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

बता दें कि कालूचक और रत्नुचक में मिलिट्री स्टेशंस हैं। वहीं सुंजवां में भारतीय सेना की ब्रिगेड है। इस तरह तीनों ही स्थान भारतीय सेना के लिहाज से अहम हैं। लगातार तीसरी रात ड्रोन देखे जाने को लेकर भारतीय सेना ने कोई बयान जारी नहीं किया है। इससे पहले रविवार को तड़के एयरफोर्स स्टेशन पर दो ड्रोन्स के जरिए अटैक किया गया था और विस्फोटक गिराए गए थे। इसके चलते दो वायुसेना कर्मी घायल हो गए थे। इस मामले की जांच फिलहाल होम मिनिस्ट्री की ओर से एनआईए को सौंप दी गई है। इसके बाद सोमवार को भी ड्रोन देखे जाने की बात आर्मी की ओर से कही गई थी। सेना का कहना था कि इन ड्रोन्स को निशाना बनाकर फायरिंग की गई, जिसके बाद ये गायब हो गए।

एक्सपट्र्स का कहना है कि ड्रोन के तौर पर भारत के समक्ष एक नया सुरक्षा खतरा पैदा हुआ है। इसके जरिए सीमा पार बैठे आतंकवादी भारत में महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। ऐसा पहली बार है, जब भारत में किसी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। रविवार को जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर विस्फोटक गिराए जाने के बाद भी मिलिट्री स्टेशन के पास दो ड्रोन देखे गए थे। पहला ड्रोन रात को 11:45 बजे देखा गया था। वहीं दूसरा सुबह 2:40 के वक्त देखा गया था। इस बीच ड्रोन के जरिए आतंकी संगठनों की ओर से टारगेट किए जाने की कोशिशों के मुद्दे को भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भी उठाया है।

सुरक्षा एवं खुफिया अधिकारियों का मानना है कि इन घटनाओं के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ हो सकता है। इससे पहले 14 मई, 2002 को तीन हथियारबंद आतंकियों ने जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन पर हमला बोला था। ये तीनों आतंकी पाकिस्तान से ही आए थे। इन तीनों ही आतंकियों ने सबसे पहले हिमाचल रोडवेज की बस को टारगेट किया था, जिसमें 7 नागरिकों की मौत हुई थी। इसके बाद मिलिट्री स्टेशन में घुस गए थे। यहां 23 लोगों की आतंकी हमले में मौत हो गई थी। इनमें 10 बच्चे और 5 सैनिक भी शामिल थे।

टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु का शानदार आगाज…. महज आधे घंटे के अंदर जीता पहला मैच… टेनिस में सानिया मिर्जा की जोड़ी पहले दौर में बाहर
नींद पूरी न होने पर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर सोना चला गया ड्राइवर, ढाई घंटे तक यात्री रहे परेशान
आज अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रचेंगे गोपीचंद, 40 साल बाद होगा ऐसा
जो काम चुनौती सा दिखने लगे, उसी को पूरा करने में जीवन की असली जीत है: दुलकर सलमान
जिले के ढाई सौ युवाओं को मिला दीपावली के पहले गिफ्ट, केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ भारती पवार ने सौंपे नियक्ति पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं फैसला: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना करें लागू
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced भारत में कोरोना से राहत: 102 दिनों के बाद 40 हजार से भी कम केस, ठीक होने वालों की दर भी 96.8 फीसदी पर पहुंची

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?