ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जम्मू-कश्मीर पर पीएम मोदी की बैठक: पाकिस्तान में मची खलबली, सेना प्रमुख संग आईएसआई मुख्यालय पहुंचे इमरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

जम्मू-कश्मीर पर पीएम मोदी की बैठक: पाकिस्तान में मची खलबली, सेना प्रमुख संग आईएसआई मुख्यालय पहुंचे इमरान

By @dmin
Published: June 24, 2021
Share
यूएन चीफ का पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को साफ संदेश, आतंकवाद के खिलाफ करें कार्रवाई
यूएन चीफ का पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को साफ संदेश, आतंकवाद के खिलाफ करें कार्रवाई
SHARE

इस्लामाबाद (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने के उद्देश्य गुरुवार को नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ पीएम मोदी की बैठक से पहले पाकिस्तान में खलबली मच गई है। भारत में बैठक शुरू होने से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर खुफिया एजेंसी आईएसआई के मुख्यालय पहुंचे।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इस्लामाबाद स्थित मुख्यालय में इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा व एजेंसी के शीर्ष अफसरों की बैठक हुई। एक माह में इमरान का आईएसआई मुख्यालय का यह दूसरा दौरा है। राष्ट्रीय खुफिया समन्वय समिति (एनआईसीसी) की यह बैठक ऐसे वक्त हुई है, जब भारत में जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी बैठक करने वाले हैं। वहीं लाहौर में आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के पास धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए। धमाके से पूरा इलाका थर्रा गया। उधर, अफगानिस्तान में तालिबान फिर सक्रिय है। इमरान खान के साथ पाक के शीर्ष सैन्य व खुफिया अधिकारियों ने इन्हीं मुद्दों पर चर्चा की। एनआईसीसी की हाल ही में स्थापना की गई है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के कार्यालय के मुताबिक, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी  ने कहा है कि पाकिस्तान ने भारत के 5 अगस्त, 2019 के कदम का पूरी तरह से विरोध किया और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत को 5 अगस्त, 2019 की कार्रवाई के बाद कश्मीर में कोई और अवैध कदम उठाने से बचना चाहिए।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर के सर्वदलीय नेताओं की आज बैठक होनी है। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर की 14 राजनीतिक पार्टियों को एक बैठक में शामिल होने का न्यौता दिया है। बताया जा रहा है कि बैठक में राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाने पर अहम चर्चा हो सकती है। 
पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पीएम संग बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिलने की पुष्टि की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इस बैठक में पाकिस्तान को भी शामिल किया जाना चाहिए। उनके इस बयान विवाद खड़ा हो गया। 

बड़ा हादसा: टेंपो और टैंकर की टक्कर, लीलापुर में मौत ने लील ली आठ जिंदगी, कई की हालात नाजुक
अटल जयंती पर लोकांगन में नि:शुल्क लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस शिविर, वैशाली नगर विधानसभा के लोगों को मिलेगा लाभ
यूक्रेन में मौजूद छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए दिल्ली में हेल्प सेंटर स्थापित
राज्योत्सव का समापन आज, राज्य की विभूतियों को सम्मानित करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़
छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटर चिप्स (आधार एजेंसी) की धांधली से परेशान, सरकार से की कार्रवाई की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article SCO NSA summit 2021: लश्कर-जैश पर हो कड़ी कार्रवाई, अजीत डोभाल ने स्पष्ट किया भारत का इरादा SCO NSA summit 2021: लश्कर-जैश पर हो कड़ी कार्रवाई, अजीत डोभाल ने स्पष्ट किया भारत का इरादा
Next Article शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान बाजार में बढ़त: 392 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, रिलायंस के शेयर में गिरावट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?