ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जमीन के चंद टुकड़े के लिए बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से पीटकर मार डाला, फिल्मी स्टाइल में लगाया लाश ठिकाने फिर भी पकड़ा गया
Share
Notification Show More
Latest News
रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की प्लानिंग शुरू
2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप
September 30, 2026
मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और बच्चों की वृद्धि निगरानी के प्रति किया जागरूक
आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
September 30, 2026
16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
September 30, 2026
ग्रामीणों को गांव में ही जांच और उपचार की सुविधा
सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ
September 30, 2026
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित
भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

जमीन के चंद टुकड़े के लिए बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से पीटकर मार डाला, फिल्मी स्टाइल में लगाया लाश ठिकाने फिर भी पकड़ा गया

By @dmin Published November 30, 2022
Share
जमीन के चंद टुकड़े के लिए बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से पीटकर मार डाला, फिल्मी स्टाइल में लगाया लाश ठिकाने फिर भी पकड़ा गया
जमीन के चंद टुकड़े के लिए बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से पीटकर मार डाला, फिल्मी स्टाइल में लगाया लाश ठिकाने फिर भी पकड़ा गया
SHARE

कोरबा. कोरबा जिले के रजगामार चौकी इलाके में अपने 65 साल के बुजुर्ग पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संपत्ति विवाद में बड़े बेटे संजय राठिया ने बेरहमी से अपने पिता बहादुर सिंह राठिया को मौत के घाट उतार दिया था। बुजुर्ग की हत्या 28 नवंबर को हुई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

आपराधिक प्रवृत्ति का है बड़ा बेटा
मिली जानकारी के अनुसार कोई गांव में किसान बहादुर सिंह राठिया अपने 3 बेटों संजय राठिया (40 वर्ष), श्रवण राठिया (38 वर्ष) और सिकंदर राठिया (36 वर्ष) के साथ रहता था। तीनों बेटों की शादी करने के बाद बहादुर राठिया अपनी पत्नी के साथ सबसे छोटे बेटे सिकंदर के परिवार के साथ रहता था। बड़ा बेटा संजय राठिया आपराधिक प्रवृत्ति का था। जेल से छूटने के बाद से ही आरोपी संजय राठिया अपनी पत्नी-बच्चों के साथ ग्राम घिनारा में रहने लगा था। इसके बाद से वो लगातार अपने पिता से संपत्ति की मांग को लेकर लड़ाई कर रहा था।

ऐसे उतारा मौत के घाट
आरोपी बेटा बाड़ी और एक एकड़ जमीन अपने नाम कराने का दबाव पिता बहादुर सिंह राठिया पर डाल रहा था, लेकिन पिता उसके नाम संपत्ति नहीं करना चाह रहे थे। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी। भाईयों के समझाने-बुझाने का उस पर कोई असर नहीं हो रहा था। आरोपी कभी-कभी भाई के यहां आया करता था। रविवार को भी वो गांव आया हुआ था। सोमवार 28 नवंबर की दोपहर जब छोटे भाई के परिवार के सभी सदस्य धान की कटाई करने चले गए और घर पर पिता के अलावा कोई भी नहीं था, तब बड़े बेटे ने उससे झगड़ा करना शुरू किया। आरोपी ने अपने पिता से एक एकड़ खेत और बाड़ी उसके नाम कराने के लिए दबाव बनाने लगा और पिता के मना करने पर लाठी से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मौके से फरार हो गया आरोपी
इसके बाद आरोपी बेटे संजय ने लाश को बाड़ी में ही बने सूखे कुएं में फेंक दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए उसके ऊपर बाड़ी में रखा कचरा और झाडिय़ों को काटकर डाल दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। जब छोटा बेटा सिकंदर खेत से वापस लौटा, तो उसने देखा कि घर के दरवाजे के पास खून के छींटे हैं। उसने अपने पिता को घर में तलाश किया, तो वो कहीं नहीं दिखे। इसके बाद उसने कुएं के अंदर देखा, तो उसे झाड़ी और कचरा देख संदेह हुआ। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खून के छींटे से ही उसे शक हुआ था।

You Might Also Like

2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

@dmin November 30, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भानुप्रतापपुर उपचुनाव: वोटिंग के महज 5 दिन पहले इस प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर ने थमाया नोटिस, मची खलबली भानुप्रतापपुर उपचुनाव: वोटिंग के महज 5 दिन पहले इस प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर ने थमाया नोटिस, मची खलबली
Next Article Congratulations: जानेश्वरी सिन्हा को मिली पी.एच.डी की उपाधि Congratulations: जानेश्वरी सिन्हा को मिली पी.एच.डी की उपाधि

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?