ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जंग टालने के लिए बाइडन-पुतिन कर सकते हैं शिखर बैठक, बनी सशर्त ‘सैद्धांतिक सहमति’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

जंग टालने के लिए बाइडन-पुतिन कर सकते हैं शिखर बैठक, बनी सशर्त ‘सैद्धांतिक सहमति’

By @dmin
Published: February 21, 2022
Share
जंग टालने के लिए बाइडन-पुतिन कर सकते हैं शिखर बैठक, बनी सशर्त 'सैद्धांतिक सहमति'
जंग टालने के लिए बाइडन-पुतिन कर सकते हैं शिखर बैठक, बनी सशर्त 'सैद्धांतिक सहमति'
SHARE

वर्ल्ड डेस्क/वॉशिंगटन (एजेंसी)। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर हमले का आदेश देने के अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के दावे के बीच जंग टालने के प्रयास नए सिरे से तेज हो गए हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की। इसके बाद मैक्रों के दफ्तर ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति बाइडन के बीच यूक्रेन संकट को लेकर शिखर बैठक आयोजित करने पर सशर्त ‘सैद्धांतिक सहमतिÓ बन गई है।

सोमवार अल सुबह फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के कार्यालय ने एक बयान जारी कर यह बात कही। बयान में यह बात कही गई है कि शिखर बैठक तभी होगी जब रूस पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा। बयान में कहा गया है कि मैक्रों ने दोनों नेताओं को यूरोप में सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता पर एक शिखर सम्मेलन करने का प्रस्ताव दिया था। राष्ट्रपति बाइडन और पुतिन दोनों ने इसे सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। बयान में कहा गया है कि अगर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो ऐसी बैठक असंभव होगी क्योंकि पश्चिमी देशों को डर है कि रूस हमले की योजना बना रहा है। हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय के इस बयान पर अभी व्हाइट हाउस से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

इससे पहले बाइडन व मैक्रों के बीच रविवार को हुई बातचीत में यूक्रेन सीमा के निकट रूसी सेना का जमावड़ा और बढऩे और टकराव टालने के लिए जारी कूटनीतिक प्रयासों पर मंथन हुआ।चर्चा के बाद व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसके पहले 6 फरवरी को भी अमेरिका व फ्रांस के राष्ट्रपति ने इस मामले में बात की थी। 6 फरवरी की बातचीत के बाद बाइडन व मैक्रों ने कहा था कि वे यूक्रेन की संप्रभुता व अखंडता कायम रखने में मदद के प्रति वचनबद्ध हैं।

बाइडन ने रविवार को यूक्रेन के आसपास के हालात को लेकर अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक भी की। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ एनएससी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

उधर, मास्को में क्रेमलिन ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि मैक्रों और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के आसपास के घटनाक्रम के साथ-साथ रूस के लिए दीर्घकालिक कानूनी सुरक्षा गारंटी के बारे में गहन चर्चा की।

इस बीच, अमेरिकी खुफिया विभाग के सूत्रों ने दावा किया है कि रूसी टैंक यूक्रेन की ओर बढऩे लगे हैं। इन सूत्रों के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी बलों को यूक्रेन पर हमले का आदेश दे दिया है और अब हमले की अंतिम योजना पर काम चल रहा है। इस योजना के तहत रूस, मिसाइल और हवाई हमले से पहले साइबर हमले से शुरुआत करेगा और अंत में जमीनी टुकडिय़ां यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करेंगी। रूस की अग्रिम पंक्ति की सेना के वाहनों, टैंकों पर पेंट से जेड अक्षर बनाया गया है और ये टैंक यूक्रेन सीमा की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

Corona in India: पिछले 24 घंटे में सामने आए रिकार्ड 13586 नए मामले, स्वास्थ विभाग का दावा वृद्धि दर में गिरावट
मन की बात: पीएम का ऐलान- भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम
दो बूंद जिंदगी की, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला अस्पताल में बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा
भिलाई में बदमाशों के हौसले बुलंद : कुल्फी बेचने वाले का रास्ता रोक शराब पीने मांगे रुपए, नहीं दिया तो जमकर पीटा
पीएम ओली के संसद भंग के प्रस्ताव को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की मंजूरी, अप्रैल में होंगे चुनाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, फेसबुक पर हिजाब के विरोध में लिखी थी पोस्ट बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, फेसबुक पर हिजाब के विरोध में लिखी थी पोस्ट
Next Article राजीव युवा मितान क्लब युवाओं को सशक्त बनाने का माध्यम: मंत्री उमेश पटेल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?