ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, फेसबुक पर हिजाब के विरोध में लिखी थी पोस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, फेसबुक पर हिजाब के विरोध में लिखी थी पोस्ट

By @dmin
Published: February 21, 2022
Share
बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, फेसबुक पर हिजाब के विरोध में लिखी थी पोस्ट
बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, फेसबुक पर हिजाब के विरोध में लिखी थी पोस्ट
SHARE

शिवमोगा (एजेंसी)। हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले को हिजाब विवाद से जोड़कर देख रही है। हालांकि, पुलिस सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते पुलिस और भी ज्यादा सक्रिय हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। वहीं 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता की पहचान हर्षा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि, हर्षा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखी थी। उन्होंने भगवा शॉल का समर्थन किया था।

धारा 144 लागू
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद शिवमोगा में तनाव बढ़ गया है। कई कार्यकर्ता हत्या के बाद अस्पताल पहुंच गए और घटना का विरोध जताने लगी। तनाव बढ़ता देख पूरे शिवमोगा में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं स्कूल व कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। इस बीच कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के पीछे चार से पांच युवकों के समूह के होने की बात आई है। उन्होंने कहा कि, ये लोग किसी संगठन से थे या नहीं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। आगे कहा कि, कानून-व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए एहतियात के तौर पर शिवगोमा में स्कूल व कॉलेजों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

बजरंग दल है सबसे ज्यादा सक्रिय
कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच सबसे ज्यादा सक्रिय बजरंग दल ही है। इसके अलावा कई हिंदू संगठन कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने का विरोध कर रहे हैं। ये कार्यकर्ता हिजाब के विरोध में भगवा शॉल पहनकर अपना विरोध जता रहे हैं।

हिजाब मामले की सुनवाई आज
कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद हाई कोर्ट में आज फिर से सुनवाई होनी है। इससे पहले हुई सुनवाई में कर्नाटक हाईकोर्ट ने धार्मिक कपड़ों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। कोर्ट का कहना था कि फैसला आने तक हिजाब या भगवा शॉल पर रोक रहेगी। इसके अलावा कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया है।

कांग्रेस नेता के विवादित बोल
इस बीच कांग्रेस नेता मुकर्रम खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह वीडियो में यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, हिजाब का विरोध करने वालों को टुकड़ों में काट दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान: जनसम्पर्क विभाग ने दिल्ली में किया वृक्षारोपण
राष्ट्रीय जम्बूरी में छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट को 4 स्पर्धाओं में मिला ‘ए ग्रेड’
दर्दनाक हादसा: बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, पति घायल
प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना से मौतों का मामला: चार दिनों में 11 लोगों ने गंवाई कोरोना से अपनी जान
Fire in Bhilai : शिवम हाइटेक में लगी भीषण आग, फैक्ट्री में था टाइटेनियम का स्टॉक.. फायर ब्रिगेड के छूटे पसीने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ना फोर जी, ना इंटरनेट, सामान्य मोबाइल कॉल से जारी बच्चों को पढ़ाना प्राथमिक स्कूलों में होगा भाषाई सर्वे, इसी के आधार पर तैयार होगी बच्चों को पढ़ाने की योजना
Next Article जंग टालने के लिए बाइडन-पुतिन कर सकते हैं शिखर बैठक, बनी सशर्त 'सैद्धांतिक सहमति' जंग टालने के लिए बाइडन-पुतिन कर सकते हैं शिखर बैठक, बनी सशर्त ‘सैद्धांतिक सहमति’

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?