ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छोरी 2 की शूटिंग नवंबर से शुरू करेंगी नुसरत भरूचा, सीक्वल के लिए एक बड़ा हॉलीवुड स्टूडियो करेगा लुक डिजाइन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

छोरी 2 की शूटिंग नवंबर से शुरू करेंगी नुसरत भरूचा, सीक्वल के लिए एक बड़ा हॉलीवुड स्टूडियो करेगा लुक डिजाइन

By @dmin
Published: August 2, 2022
Share
SHARE

नुसरत भरूचा की फिल्म ‘छोरी के सीक्वल की शूटिंग को लेकर एक अपडेट सामने आई है। रिपोट्र्स के मुताबिक, नुसरत फिल्म के पार्ट 2 की शूटिंग इस साल नवंबर में शुरू करेंगी। साथ ही रिपोट्र्स में कहा गया है कि फिल्म में कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक करीबी सूत्रों ने बताया, छोरी 2 की कहानी फिल्म के पहले पार्ट से जारी रहेगी और एक नया मोड़ लेगी। नुसरत और फिल्म के कुछ दूसरे कास्ट मेंबर्स सीक्वल में अपने ओरिजिनल कैरेक्टर में नजर आएंगे। हालांकि, कुछ नए पॉपुलर चेहरे भी ‘छोरी 2 की टीम में शामिल होंगे। विशाल फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। वह ‘छोरी के लिए कुछ नया और इंटरेस्टिंग क्रिएट कर रहे हैं। जल्द ही फिल्म की कास्टिंग प्रोसेस भी शुरू होगी।

सूत्र ने आगे बताया, ‘छोरी 2 इसके पहले पार्ट से ज्यादा बड़े स्केल पर बनाई जाएगी। प्रोड्यूसर अबुदंतिया एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज और हॉलीवुड क्रिएटिव स्टूडियो क्रिप्ट टीवी छोरी फिल्म के साथ भारत की पहली हॉरर फ्रैंचाइजी बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। क्रिप्ट टीवी भी प्रोस्थेटिक्स और दूसरे अफेक्ट्स की मदद से ‘छोरी 2 के लुक को डिजाइन करेगा। इस फिल्म को भारत के कई शहरों में शूट किया जाएगा।

बता दें, ‘छोरी पिछले साल नवंबर में रिलीज हुई थी और इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली थी। इसके बाद दिसंबर 2021 में ही फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी गई थी। नुसरत ने अनाउंसमेंट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, यह आपका प्यार और प्रोत्साहन है, जो हमें वापस ला रहा है। मुझे आपको बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि छोरी में जल्द ही एक और नया एडिसन छोरी 2 जुडऩे जा रहा है।

‘छोरी मराठी फिल्म ‘लपाछपी का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में नुसरत भरूचा के अलावा मीता वशिष्ठ और सौरभ गोयल भी लीड रोल में थे। यह फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हुई थी।

Bhilai Breaking : नशे में धुत कार चालक ने भाई –बहन को रौंदा, मौके पर बहन की मौत.. भाई गंभीर रूप से घायल… देखें Video
Bhilai : अवैध रुप से चलने वाले चिकन व मटन दुकानों पर चला निगम का डंडा, विधायक रिकेश के निर्देश पर हुई कार्रवाई
मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों में मारपीट, जमकर तोडफ़ोड़, कोरोना मरीजों में मची खलबली
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद
लॉकडाउन में सामान्य वर्ग पर आर्थिक बोझ: शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- दो माह का बिजली बिल माफ करे सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिलीज से पहले नंदमुरी की फिल्म ने कमाए इतने लाख रुपये…
Next Article हार्मोन असंतुलन के कारण हो सकती हैं कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए कैसे करें इससे बचाव ?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?