ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छह खिलाडिय़ों को 50 करोड़ का ऑफर, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ खेलना पड़ेगा टी-20 लीग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSportsWorld

छह खिलाडिय़ों को 50 करोड़ का ऑफर, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ खेलना पड़ेगा टी-20 लीग

By Om Prakash Verma
Published: April 27, 2023
Share
छह खिलाडिय़ों को 50 करोड़ का ऑफर, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ खेलना पड़ेगा टी-20 लीग
छह खिलाडिय़ों को 50 करोड़ का ऑफर, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ खेलना पड़ेगा टी-20 लीग
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। आईपीएल की शीर्ष टीमों के मालिक इंग्लैंड के छह खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोडऩे और साल भर टी20 लीग खेलने के लिए 50 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया है। ‘टाइम्स लंदनÓ की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कई फ्रेंचाइजी खिलाडिय़ों के साल साल भर का करार करने की कोशिश कर रही हैं। इस करार के तहत खिलाडिय़ों को पूरे साल अलग-अलग टी20 लीग में खेलना होगा। इसमें आईपीएल के अलावा वेस्टइंडीज की सीपीएल, दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग, यूएई की ग्लोबल टी20 लीग और अमेरिका में होने वाली टी20 लीग भी शामिल है। इन सभी लीगों में आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजियों में से कई फ्रेंचाइजी की टीमें हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि किस फ्रेंचाइजी ने किन खिलाडिय़ों के साथ संपर्क किया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर कोई खिलाड़ी यह करार स्वीकार करता है तो आईपीएल फ्रेंचाइजी के प्रति उसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले होगी। अपने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिए इस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी से अनुमति लेनी होगी। फिलहाल फुटबॉल में ऐसा ही हो रहा है। वहीं, क्रिकेट में हर देश के खिलाड़ी अपने देश के क्रिकेट बोर्ड के अनुसार खेलते हैं और टी20 लीग में भाग लेने के लिए बोर्ड से अनुमति लेते हैं।

टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता काफी ज्यादा है और टी10 में भी दर्शकों की रुचि बढ़ रही है। आईसीसी इस बारे में नियम बनाने पर विचार कर रहा है कि एक खिलाड़ी एक साल के अंदर कितनी टी20 लीग में भाग ले सकता है, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई नियम नहीं है। हालांकि, इसकी पूरी संभावना है कि कई युवा खिलाड़ी समय से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लें और पैसा कमाने के लिए टी20 लीग खेलें। फिलहाल न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और गुप्टिल जैसे खिलाड़ी टी20 लीग में खेलने के लिए अपने क्रिकेट बोर्ड का केंद्रीय अनुबंध छोड़ चुके हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाडिय़ों से पहले ही इस मामले में संपर्क किया जा चुका है। अब इंग्लैंड के खिलाडिय़ों से इस मामले में बात की गई है। खिलाडिय़ों को एक साल के अनुबंध के लिए 20-50 करोड़ रुपये तक ऑफर किए गए हैं, जो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध में शीर्ष खिलाडिय़ों को मिलने वाली राशि से पांच गुना तक ज्यादा हैं।

इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी फिलहाल किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी का ऑफर स्वीकार नहीं करना चाह रहे हैं, लेकिन इन खिलाडिय़ों को बड़ी रकम ऑफर की गई है। ऐसे में खिलाडिय़ों के ऑफर स्वीकार करने की संभावना हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा खिलाड़ी अपने देश के क्रिकेट बोर्ड और आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ आंशिक अनुबंध कर सकते हैं। इस स्थिति में खिलाड़ी तय समय पर टी20 लीग और बाकी समय में देश के लिए खेलेंगे। खासकर टी20 क्रिकेट खेलने वाले खिलाडिय़ों के ऐसे अनुबंध स्वीकार करने की संभावना ज्यादा है।

बघेल का पलटवार, ‘कांग्रेस देश को एकजुट कर रही और बीजेपी टी-शर्ट में लटकी’
बाबा भोरमदेव मंदिर के फल-फूलों से समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलाल
कांकेर में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ : एक नक्सली ढेर, स्टेनगन सहित विस्फोटक बरामद
बढ़ते जल-वायु प्रदूषण से कई तरह की बीमारियों का खतरा…
राजिम माघी पुन्नी मेला-2021: कोविड-19 के चलते मेले में इस बार नहीं होगा शासकीय आयोजन, धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं पूर्ववत रखी जाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, नाले में गिरा चालक, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, नाले में गिरा चालक, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद
Next Article CG Big News: शहादत को सलाम: सीएम बघेल ने दी श्रद्धांजलि, पार्थिव देह को कंधा देकर दी अंतिम विदाई CG Big News: शहादत को सलाम: सीएम बघेल ने दी श्रद्धांजलि, पार्थिव देह को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?