ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ सरकार के साथ साझेदारी में इनोव8 (Innov8) ने रायपुर में शुरू किया अपना पहला को-वर्किंग सेंटर
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ सरकार के साथ साझेदारी में इनोव8 (Innov8) ने रायपुर में शुरू किया अपना पहला को-वर्किंग सेंटर

By Om Prakash Verma Published November 4, 2024
Share
छत्तीसगढ़ सरकार के साथ साझेदारी में इनोव8 (Innov8) ने रायपुर में शुरू किया अपना पहला को-वर्किंग सेंटर
छत्तीसगढ़ सरकार के साथ साझेदारी में इनोव8 (Innov8) ने रायपुर में शुरू किया अपना पहला को-वर्किंग सेंटर
SHARE

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत के प्रमुख को-वर्किंग स्टार्टअप इनोव8 (Innov8) ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत, इनोव8 राज्य सरकार के साथ मिलकर राज्य के प्रमुख क्षेत्रों में को-वर्किंग स्पेस स्थापित करेगा, जिसकी शुरुआत रायपुर से होगी।

इस पहल के रूप में इनोव8 ने रायपुर नगर निगम के सहयोग से रायपुर में इंटर स्टेट बस टर्मिनस (आईएसबीटी) में एक प्रीमियम को-वर्किंग स्पेस लॉन्च किया है, जो नगर निगम के खाली स्थानों को को-वर्किंग, को-लर्निंग और को-स्किलिंग के लिए हब्स में बदल रहा है। यह स्पेस 10,000 वर्ग फुट में फैला है और इसमें 100 से अधिक सीटें हैं।
शहर के केंद्र में स्थित यह स्पेस आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें हाई-स्पीड इंटरनेट, कैबिन रूम्स मीटिंग रूम्स, रिक्रिएशनल एरिया, और रिसेप्शन डेस्क शामिल हैं। यह सेट-अप स्टार्टअप्स, फ्रीलांसर्स, और व्यवसायों को एक सहज अनुभव देना सुनिश्चित करता है। इस को-वर्किंग हब क लक्ष्य सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना है, जिससे शहर का आंत्रप्रेन्योरियल इकोसिस्टम और मजबूत हो सके।

साझेदारी के बारे में बात करते हुए, इनोव8 के संस्थापक, रितेश मलिक ने कहा, “यह पहली बार है जब इनोव8 किसी टियर-II शहर में प्रवेश कर रहा है। यह स्टार्टअप परिदृश्य को लेकर देश में रायपुर की बढ़ती प्रमुखता को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ सरकार के साथ हमारी साझेदारी राज्य को एक समृद्ध स्टार्टअप डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आंत्रप्रेन्योर्स को सही समर्थन, इंफ्रास्ट्रक्चर और मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।”
इनोव8 की बिजनेस हेड, पंखुरी सखूजा ने कहा, “हम रायपुर में इनोव8 को लाकर बेहद उत्साहित हैं। यह लॉन्च भारत के उभरते बिज़नेस हब्स को विश्व स्तर का को-वर्किंग स्पेस प्रदान करने के हमारे लक्ष्य को दर्शाता है।”

रायपुर नगर निगम (आरएमसी) ने इस वर्ष की शुरुआत में दो प्रमुख पहलें: आरंभ और इनोव8 शुरू कीं, जिनका उद्देश्य शहर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बदलना और 3,000 से अधिक नई नौकरियाँ और 10,000 ट्रेनिंग के अवसर पैदा करना है। यह पहल स्टार्टअप इंडिया अभियान की भावना के अनुरूप है, जो भारत को नौकरी सृजनकर्ताओं का देश बनाने के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित है।
इनोव8 स्विगी, जियोसावन, टाटा डिजिटल, अपोलो 24/7, पेटीएम, मणिपाल ग्लोबल, रेजरपे, इंडसइंड बैंक, व्हर्लपूल, बीबीसी न्यूज़, पेप्सिको, ओप्पो, स्नैपडील, लेंसकार्ट डॉट कॉम, नायका, बिग बास्केट, ओला, फोनपे जैसी प्रमुख कंपनियों को वर्कस्पेस प्रदान करता है।

ये सेंटर्स अब खुल चुके हैं, और इसमें रुचि रखने वाले व्यवसाय +919999466688 पर कॉल कर सकते हैं या www.innov8.work विज़िट कर सकते हैं।
इनोव8 की स्थापना वर्ष 2015 में डॉ. रितेश मलिक द्वारा की गई थी। वर्तमान में, यह ब्रांड नौ शहरों: दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद और इंदौर में फैला हुआ है। इन शहरों में 30 से अधिक सेंटर्स हैं, जिनमें स्विगी, इंडसइंड बैंक, जियो सावन, फोनपे और टाटा डिजिटल जैसे ब्रांड्स के 8,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Om Prakash Verma November 4, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर पहुंचे एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, राज्योत्सव  का करेंगे शुभारंभ
Next Article लोहारा में बस हादसा, रेलिंग से टकराकर पलट गई बस, दर्जन भर यात्री घायल, 12 की हालत नाजुक

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?