ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Accident in Chhattisgarh : महासमुंद और बेमेतरा में नौ लोगों की मौत, ट्रक से भिड़ी कार, सूखी नहर में गिरी एसयूवी
Share
Notification Show More
Latest News
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन
October 6, 2026
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
October 6, 2026
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsCrimeFeaturedMahasamund

Accident in Chhattisgarh : महासमुंद और बेमेतरा में नौ लोगों की मौत, ट्रक से भिड़ी कार, सूखी नहर में गिरी एसयूवी

By Mohan Rao Published March 14, 2025
Share
SHARE

महासमुंद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद और बेमेतरा में गुरुवार को दो सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई और लगभग इतने ही लोग घायल हो गए। महासमुंद में राष्ट्रीय राजमार्ग- 353 पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। वहीं बेमेतरा में एक एसयूवी के सड़क से फिसलकर सूखी नहर में गिर जाने से एक महिला और उसकी बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद में राष्ट्रीय राजमार्ग- 353 पर कार और ट्रक की टक्कर में राजस्व विभाग में पदस्थ आरआई ताहर सिंह ठाकुर सहित उनके पूरे परिवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दोपहर 3:48 बजे ओंकारबंद के पास हुआ। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। शवों को निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।  इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा गया है।

घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार महासमुंद से बागबाहरा जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चालक और एक अन्य व्यक्ति ने नजदीकी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में राजस्व निरीक्षक, ताहर सिंह ठाकुर (52), बिन्देश्वरी ठाकुर (48), वैभवी ठाकुर (19), तृप्ति ठाकुर (32), सरोजनी ठाकुर (37) व कार चालक सूरज कंसारी (30) की मौत हो गई।

बेमेतरा में तीन लोगों की मौत
वहीं बेमेतरा में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक एसयूवी के सड़क से फिसलकर सूखी नहर में गिर जाने से एक महिला और उसकी बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब पीड़ित राजधानी रायपुर से होली मनाने के लिए कबीरधाम जिले में अपने पैतृक गांव मरका जा रहे थे। इस दुर्घटना में खुशबू वैष्णव और उनकी बेटी साक्षी वैष्णव और कमल चक्रधारी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं और पांच बच्चों समेत आठ घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

You Might Also Like

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन

अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

Mohan Rao March 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article होली पर हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर, दुर्ग-भिलाई में 21 फिक्स प्वाइंट, 4 पेट्रोलिंग पार्टी भी तैनात
Next Article बीजापुर में नक्सली दंपति सहित 17 ने किया सरेंडर, 9 पर है लाखों का इनाम
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?