ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 50 नए आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सीएम बघेल ने की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 50 नए आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सीएम बघेल ने की घोषणा

By @dmin
Published: April 30, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 50 नए आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सीएम बघेल ने की घोषणा
छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 50 नए आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सीएम बघेल ने की घोषणा
SHARE

स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश के लिए भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री का अहम निर्णय
34,652 सीटों के लिए करीब डेढ़ लाख आवेदन आए

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश के लिए लोगों का जबरदस्त रुझान देखकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य में शैक्षणिक सत्र-2022 से 50 नए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस संबंध में घोषणा की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि आगे भी जितनी जरूरत होगी उतने स्कूल तैयार होते रहेंगे। बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू किए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। इन स्कूल में प्रवेश के लिए होड़ मची है। प्रदेश के 171 स्कूलों में से 126 स्कूलों के 34 हजार 652 सीटों के लिए तकरीबन डेढ़ लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। अकेले रायपुर जिले में संचालित 9 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पहली से 12वीं तक की कक्षा में प्रवेश के लिए 27 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जबकि रायपुर जिले में संचालित इन स्कूलों में कुल उपलब्ध सीटों की संख्या करीब दो हजार है। इसी तरह राज्यभर में संचालित कुल 171 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक-एक सीट के पीछे कई गुना अधिक आवेदन मिल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी भविष्य में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में सरकारी अंग्रेजी माध्यम से स्कूल खोलने की पहल की। मुख्यमंत्री का कहना था कि भाषा की बाधा प्रतिभावन बच्चों से अवसर न छीने। कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद शैक्षणिक सत्र 2019-20 से राजधानी रायपुर में राज्य शासन की ओर से तीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल से इसकी शुरुआत की गई। इसके कुछ ही समय बाद 52, फिर 119 और वर्तमान में 171 स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। अब आगामी शिक्षा सत्र 2022-23 से 50 नए स्कूल शुरू कर दिए जाएंगे।

सीटों से कई गुना अधिक आवेदन
राज्य में वर्तमान में संचालित 171 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश के लिए 126 स्कूलों में सीटों की संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे ज्यादा आवेदन रायपुर के आरडी तिवारी स्कूल के लिए प्राप्त हुए हैं। यहां 153 सीटों के लिए 7 हजार 904 आवेदन मिले हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में से 126 स्कूलों में कुल 34 हजार 652 सीटों के एवज में 1 लाख 48 हजार 398 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

अब एक कक्षा में 50 सीट
राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश के लिए भारी भीड़ और पालकों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इसी महीने 14 अप्रैल को इन स्कूलों की प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों की प्रवेश के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे। अब तक इन स्कूलों में 40 छात्रों को प्रवेश दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब प्रत्येक कक्षा में 50-50 सीट कर दिया गया है।

कलेक्टरों को पत्र जारी
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला की ओर से राज्य से सभी जिला कलेक्टरों को अर्धशासकीय पत्र जारी किया गया है। इस पत्र के माध्यम से कलेक्टरों को जिला में संचालित शासकीय स्कूलों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में परिवर्तित करने संबंधी प्रस्ताव मंगाए गए हैं। कलेक्टरों को तीन दिवस के भीतर इस संबंध में अपने प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। कलेक्टरों से कहा गया है कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि प्रस्तावित स्कूलों में आवश्यक रिनोवेशन एवं शिक्षकों की नियुक्ति का कार्य 15 जून के पूर्व पूरा कर लिया जाए, जिससे शैक्षणिक सत्र 2022-23 से ही इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू की जा सके। साथ ही कहा गया है कि वर्तमान में हिन्दी माध्यम में पढऩे वाले बच्चों की पढ़ाई उसी स्कूल में जारी रखी जाएगी। आवश्यकता होने पर इन स्कूलों में कक्षाएं दो पालियों में लगाई जा सकती हैं।

स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन को लेकर काफी रुझान देखने को मिल रहा है। हर कोई अपने बच्चों को इन स्कूलों में पढ़ाना चाहता है। ऐसे में हम जरूरतों के मुताबिक स्कूलों की संख्या बढ़ा रहे हैं। आगे भी जितनी जरूरत होगी उतने स्कूल तैयार होते रहेंगे। बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।ÓÓ
-भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

अब 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगेगा देसी टीका कोवैक्सीन… केंद्र सरकार की मंजूरी
Breaking News : वरिष्ठ अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप, कांकेर की महिला पुलिस कर्मी आत्मदाह करने कलेक्टोरेट पहुंची
बेहतर पाठ्यक्रम, क्षमता विकास और पालकों की सहभागिता महत्वपूर्ण: मंत्री डॉ. टेकाम
बजट के दिन सोना 1040 रुपये हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में 4214 रुपये की उछाल
Gustakhi Maaf: कोचिंग सेन्टरों की पड़ताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रखें 'लक्ष्मण रेखा का खयाल' : कोर्ट के फैसलों के प्रति बेरुखी अच्छी नहीं, सीजेआई बोले- पीआईएल बनीं, पर्सनल इंट्रेस्ट लिटिगेशन रखें ‘लक्ष्मण रेखा का खयाल’ : कोर्ट के फैसलों के प्रति बेरुखी अच्छी नहीं, सीजेआई बोले- पीआईएल बनीं, पर्सनल इंट्रेस्ट लिटिगेशन
Next Article सब्जी मार्केट में फुटकर सब्जी विक्रेताओं, मजदूरों एवं हमालों के साथ बोरेबासी खाएंगे वोरा, सबको दिया न्यौता

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?