ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : वरिष्ठ अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप, कांकेर की महिला पुलिस कर्मी आत्मदाह करने कलेक्टोरेट पहुंची
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Breaking News : वरिष्ठ अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप, कांकेर की महिला पुलिस कर्मी आत्मदाह करने कलेक्टोरेट पहुंची

By Mohan Rao
Published: May 19, 2023
Share
आत्मदाह करने पहुंची महिला पुलिस कर्मी
SHARE

कांकेर Kanker. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पदस्थ महिला पुलिस कर्मी ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिसर पहुंचकर अपनी आपबीती बताई। महिला पुलिस कर्मी ने वरिष्ठ अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने कलेक्टोरेट पहुंची। पहले ही महिला कर्मी ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। कुछ देर के लिए कलेक्टोरेट परिसर में गहमा गहमी का महौल बन गया था। कलेक्टर व अन्य अफसरों ने समझाइश देकर महिला को शांत कराया और एक समिति का गठन किया।

शुक्रवार को कांकेर के कलेक्टोरेट कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला पुलिस कर्मी आत्मदाह करने पहुंच गई। दोपहर करीब 12 बजे महिला पुलिस कर्मी पद्मिनी साहू पहुंची और मीडिया के सामने अपना दुखड़ा सुनाया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अफसर उसे प्रताड़ित करते हैं। उसका कहना था कि पूर्व में उसने एक पत्र वरिष्ठ अधिकारियों के नाम लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

इस मामले को लेकर कलेक्टर कांकेर ने 5 सदस्यों की एक जांच टीम बना कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को 7 दिनों के अंदर देने का निर्देश दिया है। कलेक्टर द्वारा बनाई गई टीम में आस्था बोरकर  डिप्टी कलेक्टर, सिनीवाली गोयल उप संचालक समाज कल्याण, रेखा निषाद अधिवक्ता, बुलबुल वैध अध्यक्ष गैर शासकीय संस्थान, डा विमल भगत मनोरोग चिकित्सक शामिल हैं। उपरोक्त गठित समिति आवेदिका द्वारा लगाए गए तथ्यों की जांच कर इसकी रिपोर्ट सौंपेगी।

अनुशासनहीनता की शिकायतें
इधर इस मामले में एएसपी रत्ना सिंह का कहना है कि महिला पुलिस कर्मी के वरिष्ठ अफसरों पर आरोप गलत हैं। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल रही थी। कभी छुट्‌टी ले लेती और एडवांस में अटेडेंस भरकर चली जाती है। उनके इस तरह के कार्य के लिए उसे नोटिस दिया गया तो वह इस प्रकार के आरोप लगा रही है।

एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में 3 साल के बच्चे को मिला नया जीवन…. चावल के गर्म पसिए से 50 फीसदी झुलसा बच्चा अब है पूरी तरह स्वस्थ्य
जशपुर में मेडिकल कॉलेज स्थापना की दिशा में बड़ी प्रगति
छत्तीसगढ़ कोरोना के दैनिक मामलों में मामूली बढ़त… 38 नए केस… 14 जिलों में एक भी नया मामला नहीं
जनता के प्रति विधायक देवेंद्र के समर्पण और कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे प्रभावशाली लोग
भाजपा सिर्फ लोगों को बांटना और दबाना चाहती है : राहुल गांधी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 24 लाख किसानों को मिलेगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त, सीएम बघेल करेंगे 1900 करोड़ रुपए ट्रांसफर
Next Article घर बैठे अपनी शिकायतें सरकार तक पहुंचाएं, दुर्ग जिला प्रशासन ने बनाया सारथी ऐप, 21 मई को सीएम बघेल करेंगे लॉन्च

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?