ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कोराना: 20 जिलों में बीते 24 घंटों में एक भी नया केस नहीं…. दुर्ग में सामने आए सर्वाधिक 6 नए मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedHealth

छत्तीसगढ़ में कोराना: 20 जिलों में बीते 24 घंटों में एक भी नया केस नहीं…. दुर्ग में सामने आए सर्वाधिक 6 नए मामले

By @dmin
Published: October 11, 2021
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में राहत का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में 13 हजार 943 सैम्पलों की हुई जिसमें 19 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.14 प्रतिशत है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। इस बीच 29 मरीजों का डिस्चार्ज किया गया। खास बात यह रही कि प्रदेश 20 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। वहीं सर्वाधिक मामलों की बात की जाए तो दुर्ग जिले में 6 नए केस मिले।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 10 लाख 5 हजार 530 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 9 लाख 91 हजार 755 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कारण अब तक 13 हजार 570 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं। प्रदेश में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 205 रह गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान 20 जिलों बालोद, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाज़ार, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाडा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। सर्वाधिक 6 मामले दुर्ग में मिले वहीं रायपुर में 5 नए केस सामने आए। कोरबा व जांजगीर चांपा में 2-2 केस मिले। इसके अलावा राजनांदगांव, बेमेतरा, रायगढ़ एवं जशपुर से 1-1 कोरोना संक्रमित पाए गए।

देश में सात महीने बाद सबसे कम संक्रमण के मामले, 193 लोगों की मौत
देश में त्यौहारों के बीच लगातार राहत की खबर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक सोमवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,132 नए मामले सामने आए हैं जो कि सात महीने बाद आज सबसे कम हैं। वहीं इस दौरान 193 लोगों की मौत हुई है। हालांकि बीते 24 घंटे में 21,563 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि भारत में अब कोरोना के 2,27,347 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 209 दिनों में सबसे कम हैं। जबकि रिकवरी दर 98 फीसदी दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। देश में अब तक 3 करोड़ 36 लाख 78 हजार 786 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 3 करोड़ 32 लाख 93 हजार 478 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक 4 लाख 50 हजार 782 लोगों की मौत हो चुकी है।

यशस्वी व विराट के शतकों से पर्थ टेस्ट भारत की मुट्ठी में, सर डॉन ब्रेडमेन से आगे निकले विराट कोहली
Big News: नहीं रही ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया, दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज, राजनेताओं ने जताया दुख
अफगान संकट पर सर्वदलीय बैठक में सरकार ने समझाई भारत की रणनीति… विदेश मंत्री ने कहा- दोहा में किए वादे से मुकरा तालिबान
Big News : दुर्ग में करंट लगने से बहू व ससुर की मौत, कपड़े सुखाते समय लगा करंट, बचाते हुए ससुर भी आया चपेट में
जय जवान जय किसान के उद्घोष के साथ बैलगाड़ी में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल बाजार खुलते ही बड़ा झटका, कुछ ही मिनटों में 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
Next Article IPL 2020 से बाहर होने वाली सीएसके इस साल सबसे पहले फाइनल में पहुंची, धोनी की 'बूढ़ी टीम' ने ऐसे पलटी बाजी IPL 2020 से बाहर होने वाली सीएसके इस साल सबसे पहले फाइनल में पहुंची, धोनी की ‘बूढ़ी टीम’ ने ऐसे पलटी बाजी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?