ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने किया संसद का भ्रमण, उपराष्ट्रपति ने कहा-आदिवासी हमारे देश की शान है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने किया संसद का भ्रमण, उपराष्ट्रपति ने कहा-आदिवासी हमारे देश की शान है

By Om Prakash Verma
Published: January 19, 2024
Share
छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने किया संसद का भ्रमण, उपराष्ट्रपति ने कहा-आदिवासी हमारे देश की शान है
छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने किया संसद का भ्रमण, उपराष्ट्रपति ने कहा-आदिवासी हमारे देश की शान है
SHARE

भारत के उपराष्ट्रपति से मुलाकात की
रायपुर। भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि आदिवासी हमारे देश की शान हैं। उप राष्ट्रपति ने अपने निवास पर छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से आए आदिवासी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा मैं आपको यही कहूंगा कि आप इस देश के मालिक हैं। आप जमीन से जितना जुड़े हुए हैं और कोई वर्ग नहीं जुड़ा हुआ है।

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बीजापुर, सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और राजनांदगांव जिले के 140 आदिवासी छात्र-छात्राएं और मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के 60 छात्र-छात्राएं आज उप राष्ट्रपति से ‘जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रमÓ के तहत उप राष्ट्रपति के निवास पर उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस वर्ष देश भर के 25 प्रमुख शहरों में ‘जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रमÓ कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। प्रत्येक कार्यक्रम में 200 प्रतिभागी होते हैं। गुरुग्राम (हरियाणा) में भी एक कार्यक्रम 15 से 21 जनवरी, 2024 तक हो रहा है। इस कार्यक्रम में भाग ले रहे छात्र-छात्राएं आज उप राष्ट्रपति से मिले। छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने ‘जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रमÓ के तहत संसद का भ्रमण भी किया।

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय द्वारा पिछले 15 वर्षों से जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम (TYEP) का संचालन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) के माध्यम से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दूर-दराज के व उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के जनजातीय युवक-युवतियों को देश भर के प्रमुख शहरों में भ्रमण पर ले कर जाते हैं। इस कार्यक्रम के उद्देेश्य प्रमुखतः आदिवासी युवाओं की आकांक्षा (Aspiration) बढ़ाना, उन्हें देश की विकास गतिविधियों, योजनाओं व रोजगार के अवसरों से अवगत कराना और देश के दूसरे भागों के युवाओं से मिलवाना है।

उपराष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2024 की शुरुआत मेरे लिए, राज्यसभा परिवार के लिए और उपराष्ट्रपति के परिवार के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली रहेगी क्योंकि आपके कदम यहां पड़ चुके हैं। श्री धनखड़ ने कहा कि जनजाति की ताकत, इनके महत्व और प्रतिभा को समझना है तो राष्ट्रपति भवन चले जाइए। जनजाति वर्ग की श्रीमती द्रौपदी मुर्मु भारत की राष्ट्रपति हैं। भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है, जो तेजी से प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज भारत अमृत काल में है। दुनिया हमारी प्रगति को देखकर आश्चर्यचकित है। उपराष्ट्रपति ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि आपके सबल कंधों पर विकसित भारत के निर्माण का दायित्व है। उन्होंने सभी छात्रों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

सजा मां का दरबार: डोंगरगढ़ में प्रज्जवलित होंगे 7300 ज्योति कलश, सुरक्षा में एक हजार जवान तैनात
विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने पूरे देश में फिर लहराया परचम, देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अव्वल
10,000 चूजों की क्षमता वाले एयर कंडीशनर मुर्गी फार्म का संचालन कर रही है माँ लक्ष्मी महिला समूह
ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढते कदम, मुंगेली के 50 घरों में लगा सोलर पैनल, 12 हजार का लक्ष्य
एमजे कालेज फार्मेसी विभाग के प्राचार्य विजेन्द्र सूर्यवंशी को सीएसवीटीयू ने पीएचडी प्रदान की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फ्रांस की पर्यटक को भाया छत्तीसगढ़, मां को लेकर दोबारा घूमने पहुंची, पर्यटकों ने की टाटामारी की सैर
Next Article वैशाली नगर विधानसभा में प्रेमचंद होंगे विधायक रिकेश सेन के प्रशासनिक प्रतिनिधि

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?