ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मलखंब ग्रुप इंडियाज़ गॉट टैलेंट में मचाएंगे तहलका, अर्जुन बिजलानी के बेटे के उपहारों से होंगे हैरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhEntertainmentFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मलखंब ग्रुप इंडियाज़ गॉट टैलेंट में मचाएंगे तहलका, अर्जुन बिजलानी के बेटे के उपहारों से होंगे हैरान

By Om Prakash Verma
Published: August 18, 2023
Share
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मलखंब ग्रुप इंडियाज़ गॉट टैलेंट में मचाएंगे तहलका, अर्जुन बिजलानी के बेटे के उपहारों से होंगे हैरान
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मलखंब ग्रुप इंडियाज़ गॉट टैलेंट में मचाएंगे तहलका, अर्जुन बिजलानी के बेटे के उपहारों से होंगे हैरान
SHARE

आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ क्योंकि इंडियाज़ गॉट टैलेंट ने इस वीकेंड में अपने ‘टॉप 14’ प्रतियोगियों को दुनिया के सामने पेश किया। यह शो विविध भारतीय प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहा है, जिसने जूरी – किरण खेर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और बादशाह का दिल जीत लिया है। और अब, शो को अपने शीर्ष 14 प्रतियोगी मिल गए हैं जो हैरान करने वाले एक्ट करेंगे, जिससे साबित होगा कि वे ‘टैलेंट का वल्र्ड प्रीमियरÓ में शामिल होने के लायक हैं। ज़बरदस्त परफॉर्मेंस से लेकर अत्याधुनिक एक्ट्स तक, इंडियाज़ गॉट टैलेंट का भव्य प्रीमियर एपिसोड ‘ब्लॉकबस्टर’ होने का वादा करता है!

लेकिन छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मलखंब ग्रुप ने ऑडिशन राउंड में मंच पर तहलका मचा दिया और अपने लुभावने परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया। और इस वीकेंड, इस सदियों पुरानी कला को जीवित रखने के उद्देश्य से, यह ग्रुप शानदार गीत ‘जियो रे बाहुबली’ पर प्रदर्शन करते हुए अपने एक्ट को एक कंटेम्पररी ट्विस्ट देगा। आधुनिक कोरियोग्राफ़ से संयोजित पारंपरिक मलखंब तकनीक निश्चित रूप से मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव होगा, जिससे दर्शक हैरान रह जाएंगे।

इस एक्ट से प्रभावित होकर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने कहा, एक होता है छापामार युद्ध, और एक होता है छापामार डांस, ये बिलकुल वैसा ही था। सटीक नियंत्रण के साथ आपकी परफॉर्मेंस अद्भुत थी। जिस तरह से आपने कहानी बताई, उससे मुझे बहुत खुशी हुई। ऐसा लगा मानो आप अपनी ही कहानी बता रहे हों।

बादशाह ने भी कहा, हमने पहले भी मलखंभ देखा है, लेकिन यह इस कला को प्रदर्शित करने का नया तरीका है, और हर बार, आप मंच पर कुछ पेश करते हैं, तो उससे हम हैरान रह जाते हैं। दिमाग की अपनी सीमा होती है और हर बार जब सोचते हैं कि इससे बेहतर क्या ही होगा, तो आप अपने एक्ट से हमें हैरान कर देते हैं। आपने जो एक्ट परफॉर्म किया है, वह एक तरह से खतरनाक और सुंदर दोनों है, जो महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ता है। सब कुछ बेहद तालमेल में है। यह एक्ट पूरी तरह से इच्छाशक्ति पर आधारित है। आपका परफॉर्मेंस मजबूत है, और मुझे अक्सर हैरानी होती है कि अगर आपको अंतरराष्ट्रीय एथलीटों को मिलने वाली सुविधाओं की तरह सही सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर मिलता तो आपने न जाने क्या कुछ हासिल कर लिया होता। आपके लिए मेरा दिल हाजिऱ है। मुझे नहीं पता कि इंडियाज़ गॉट टैलेंट कौन जीतेगा, लेकिन मुझे पता है कि आप अपने प्यार से लाखों दिलों को छू लेंगे, जो किसी भी जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह एक शानदार प्रदर्शन था।

मेज़बान अर्जुन बिजलानी, जो हमेशा प्रतियोगियों का समर्थन करते हैं, उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं, सुरेश (ग्रुप के सबसे कम उम्र के सदस्य) को उनके बेटे अयान बिजलानी द्वारा भेजे गए उपहारों से हैरान करते हुए नजऱ आएंगे। इसके अलावा, इंडियाज़ गॉट टैलेंट की टीम भी सुरेश के जन्मदिन का जश्न मनाने में शामिल होगी, जिससे यह दिन उनके लिए वाकई यादगार बन जाएगा। इंडियाज़ गॉट टैलेंट पर ‘टैलेंट का वल्र्ड प्रीमियरÓ देखें, इस शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजऩ पर!

आरपीएफ के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, ओड़िशा से लेकर पहुंचा और दुर्ग रेलवे स्टेशन में पकड़ाया
पार्षद होंगे संतुष्ट तभी होगा ठेकेदारों को भुगतान, जानिए इस निगम की एमआईसी ने क्या लिए नए फैसले
अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बना चैम्पियन, 74 गोल्ड के साथ जीते 150 मैडल
चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का बदलेगा नाम : मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
Big news : मतदान से पहले ही भाजपा का खुल गया खाता, मुकेश दलाल सूरत लोकसभा से निर्विरोध निर्वाचित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सागौन की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप में भरकर ले जाने की थी तैयारी
Next Article छत्तीसगढ़ कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र कमेटी का ऐलान: मंत्री मोहम्मद अकबर बने चेयरमैन…. देखें पूरी लिस्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?