ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पार्षद होंगे संतुष्ट तभी होगा ठेकेदारों को भुगतान, जानिए इस निगम की एमआईसी ने क्या लिए नए फैसले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पार्षद होंगे संतुष्ट तभी होगा ठेकेदारों को भुगतान, जानिए इस निगम की एमआईसी ने क्या लिए नए फैसले

By @dmin
Published: September 16, 2022
Share
महापौर की अध्यक्ष्ता में हुई एमआईसी की बैठक
SHARE

भिलाई. ठेकेदारो पर नियंत्रण रखने के लिए रिसाली नगर पालिक निगम ने नई व्यवस्था लागू की है। बिल भुगतान से पहले ठेकेदार को संबंधित वार्ड के पार्षद से संतुष्टि प्रमाण लेना होगा। यह निर्णय महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता वाली महापौर परिषद ने लिया। संतुष्टि प्रमाण पत्र अनिवार्य करने महापौर परिषद के सद्स्यों ने मिलकर प्रस्ताव पारित किया। परिषद के सद्स्यों ने कहा कि कई पार्षद को कार्य आरंभ होने और खत्म होने की जानकारी नहीं मिल पाती। कई बार शंका समाधान करने कार्यालय पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिलती है कि संबंधित ठेकेदार का कार्य पूर्ण होने के पश्चात निगम द्वारा अंतिम बिल भुगतान भी कर दिया गया है। ऐसी ही स्थिति से निपटने के लिए परिषद के सद्स्यों ने निर्णय लिया है कि संतुष्टि प्रमाण पत्र फाइल में संलग्न होने के बाद संबंधित ठेकेदार को निगम अंतिम बिल भुगतान करेगा। महापौर परिषद की बैठक में सभापति केशव बंछोर, परिषद के सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, अनूप डे, विलास राव बोरकर, सोनिया देवांगन, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, ईश्वरी साहू समेत निगम आयुक्त आशीष देवांगन, कार्यपालन अभियंता एस. के. बाबर व विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

3 घंटे में 20 एजेंडा पर चर्चा
महापौर कक्ष में परिषद की बैठक दोपहर एक बजे शुरू हुई। एजेण्डा में 20 से अधिक बिन्दुओं पर चर्चा हुई। तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में कुछ विकास कार्यो का स्थल परिवर्तन भी किया गय

नए सिरे से होगा टेण्डर
रिसाली निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के लिए नए सिरे से टेण्डर जारी किया जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिसाली को चार भागों में बांट कर निविदा आमंत्रित की गई थी। निर्धारित मापदण्डों का पालन नहीं करने पर निविदा को निरस्त कर दिया गया। परिषद के सद्स्यों ने नए सिरे से टेण्डर जारी करने और वर्तमान समय में सफाई व्यवस्था पुराने एजेंसी से कराने का निर्णय लिया।

रिसाली में लगेगा यूनिपोल
महापौर परिषद ने निर्णय लिया कि निगम क्षेत्र को सुंदर और स्वच्छ बनाना है। इसके लिए विस्तृत प्लान की आवश्यकता है। प्रस्तावित चैपाटी से लेकर विज्ञापन बोर्ड के बारे में चर्चा की गई। परिषद के सद्स्यों ने कहा कि अवैध होर्डिंग्स को शीघ्र हटाया जाए और उसके स्थान पर यूनिपोल लगाया जाए। इससे निगम की आमदानी भी बढ़गी।

जल्द जारी होगा नियुक्ति पत्र
महापौर परिषद ने शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की चयन सूची पर मुहर लगा दी है। सूची में निगम क्षेत्र के दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 3 सहायिका का नाम है, जिन्हे नियुक्ति दी जानी है। कोविड व निगम चुनाव की वजह से मामला अधर में अटका हुआ था।

मुख्यमंत्री ने छात्रावास की आवासीय सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, 37 बच्चियां है निवासरत
चक्रधर समारोह 2025: सुर-ताल और घुंघरू की सतरंगी छटा, मल्लखंभ दल रहा आकर्षण का केंद्र
छत्तीसगढ़ में दिखा कश्मीर जैसा नजारा, चरामा में ओलावृष्टी, बर्फ से ढकी सड़कें…. देखें यह शानदार Video
भारत की पहली नेक्स्ट जेनरेशन ऐंटी रेडिएशन मिसाइल रूद्रम-1, चीन-पाकिस्तान का रेडार सिस्टम होगा ध्वस्त
शैक्षिक गुणवत्ता के साथ व्यक्तित्व विकास की दिशा में आयोग करे विशेष प्रयास: राज्यपाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यहां की पुलिस है बंदरों से परेशान, बचने के लिए इन्होंने निकाला यूनिक तरीका… जानें क्या
Next Article 24 घंटे पहले डीजी ने कहा था दुरुस्थ करें ट्रैफिक सिस्टम, यहां फिर जाम से परेशान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?