ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ का ऐसा इलाका जहां पहली बार फहराया गया तिरंगा, जो करते थे विरोध अब वहीं दे रहे सलामी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ का ऐसा इलाका जहां पहली बार फहराया गया तिरंगा, जो करते थे विरोध अब वहीं दे रहे सलामी

By Om Prakash Verma
Published: August 16, 2023
Share
छत्तीसगढ़ का ऐसा इलाका जहां पहली बार फहराया गया तिरंगा, जो करते थे विरोध अब वहीं दे रहे सलामी
छत्तीसगढ़ का ऐसा इलाका जहां पहली बार फहराया गया तिरंगा, जो करते थे विरोध अब वहीं दे रहे सलामी
SHARE

बस्तर। छत्तीसगढ़ के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित गांव बुरगुम, तुमरीगुंडा और बड़ेगादम में आजादी के 77 साल बाद पहली बार तिरंगा फहराया गया। दंतेवाड़ा जिला पुलिस, बस्तर फाइटर्स और ग्रामीणों की मौजूदगी में पहली बार यहां के लोगों ने तिरंगे को लहराता हुआ देखा। इस मौके की खास बात यह रही कि कभी झंडा फहराने का विरोध करने वाले नक्सली अब सरेंडर करने के बाद उसी तिरंगे को सलामी देते नजर आए। दहशत के बीच आजादी के जश्न में पहली बार गांव के लोग भी शामिल हुए।

बता दें कि दंतेवाड़ा जिले के तीनों गांवों को माओवादी हिंसा की वजह से अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन गांवों में नक्सली हमेशा से ही स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार करते आए हैं। आजादी के पर्व के दिन नक्सली अंदरूनी क्षेत्रों में काला झंडा फहराकर विरोध जताते हैं। ये गांव उन्हीं गांव में से थे, जहां नक्सली हमेशा काला झंडा फहराते थे। तुमरीगुंडा इंद्रावती नदी के दूसरी ओर स्थित है, जहां बेहद घना जंगल है। पुलिस और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने वहां जाकर तिरंगा फहराया है।

डीआरजी-बस्तर फाइटर्स के जवान रहे मौजूद
दंतेवाड़ा रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप, दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने इस बार नक्सल प्रभावित गांवों में झंडा फहराने की रणनीति बनाई। फोर्स के जवानों को लेकर पुलिस अफसर अति नक्सल प्रभावित गांव बुरगुम, तुमरीगुण्डा और बड़ेगादम पहुंच। 15 अगस्त को यहां पहली बार आजादी का जश्न जिला पुलिस बल (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स के जवानों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया मनाया गया। दहशत के बावजूद राष्ट्रीय ध्वज को फहराने बच्चे और ग्रामीण भी पहुंचे।

लोन वर्राटू अभियान से घर वापसी की अपील
एसपी गौरव राय ने कहा कि नक्सलगढ़ में लाल आतंक की जड़े कमजोर हो रही हैं। वह दिन दूर नहीं जब गांव के लोग नक्सलवाद के भय से मुक्त होकर आजादी का खुलकर जश्न मना पाएंगे। सरकार के नक्सल पुनर्वास नीति और लोन वर्राटू अभियान (घर वापस आइये) से नक्सली समर्पण कर रहे हैं। अभी तक कुल 615 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसमें 159 इनामी माओवादी हैं। कभी ‘लाल आतंकÓ का साथ देने वाले नक्सली अब भारत माता की जय बोल रहे हैं।

Job: 42 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए भिलाई में मेगा प्लेसमेंट कैंप 21 को, सुनहरा मौका, इन नामी कंपनियों में जॉब का ऑफर
CG Crime : एक साल बाद सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी, DNA ने पहुंचाया पुलिस को कातिल तक… जानिए कौन है हत्यारा
मिशन यूपी: भाजपा की 200 रैलियों में 30 केंद्रीय मंत्री भरेंगे हुंकार, रोड मैप तैयार
मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के साथ लगाई स्वतंत्रता की दौड़, बोले- हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक
कोरोना संकट के बीच प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार: जीएसटी कलेक्शन में 26 फीसदी की बढ़ोतरी….. छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: प्रधानमंत्री झाड़ू उठा सकते हैं तो बच्चे क्यों नहीं
Next Article बीएम शाह हॉस्पिटल में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के साथ हुए विभिन्न कार्यक्रम

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?