ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चार बच्चों की अंधियारी जीवन को मिला उजाला, कानजेनिटल कैटरेक्ट का हुआ दुर्लभ ऑपरेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

चार बच्चों की अंधियारी जीवन को मिला उजाला, कानजेनिटल कैटरेक्ट का हुआ दुर्लभ ऑपरेशन

By Om Prakash Verma
Published: November 27, 2022
Share
चार बच्चों की अंधियारी जीवन को मिला उजाला, कानजेनिटल कैटरेक्ट का हुआ दुर्लभ ऑपरेशन
चार बच्चों की अंधियारी जीवन को मिला उजाला, कानजेनिटल कैटरेक्ट का हुआ दुर्लभ ऑपरेशन
SHARE

डॉक्टर कल्पना जेफ एवं उनकी टीम ने किया ऑपरेशन
दुर्ग। जन्म के समय लेंस के अच्छी तरह से विकसित नहीं होने की वजह से कुछ बच्चों की दृष्टि बाधित हो जाती है। केवल विशेष तरह की सर्जरी के माध्यम से ही यह दृष्टि वापस लाई जा सकती है। यह सर्जरी जिला अस्पताल में भी होने लगी है। जिला अस्पताल में डॉक्टर कल्पना जेफ एवं उनके सहयोगियों की टीम ने आज चार दृष्टिबाधित बच्चों को उनकी आंखों का उजाला सर्जरी के माध्यम से दिया। सृष्टि 10 साल की है अब वह दुनिया की सुंदरता भरपूर नजरों से देख सकेगी। करेली गांव का दुर्गेश भी अब सब कुछ देख सकेगा। कल्पना करिए यह सर्जरी नहीं होती तो इन बच्चों के लिए अगले कई सालों तक जीवन में अंधेरा ही होता।

जिला अस्पताल में यह सुविधा आरंभ होने से कानजेनिटल कैटरेक्ट से प्रभावित अनेक दृष्टिबाधित बच्चों के जीवन में उम्मीद लौटी है। जिला अस्पताल में आज हुई सर्जरी की विशेष बात यह है कि एक साथ चार सर्जरी हुई। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ वायके शर्मा ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ कल्पना जेफ के नेतृत्व में 4 बच्चों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ। नोडल ऑफिसर ब्लाइंडनेस डॉक्टर संगीता भाटिया ने बताया कि 4 बच्चों का ऑपरेशन हुआ जिनमें तांसू सेवती गांव से हैं सृष्टि सुपेला से है दुर्गेश करेली गांव का है और राजकुमारी खुर्सीपार की है। इनमें राजकुमारी की उम्र केवल 4 वर्ष है। सफल सर्जरी के बाद परिवार जनों की खुशी भी लौटी है और उनकी आंखों में खुशी के आंसू हैं। परिजनों ने बताया कि अब तक उनके उनके आंखों में आँसू उन्हें दुख देते थे। आज बच्चों की सफल सर्जरी के बाद उनकी आंखों में खुशी के आंसू हैं। आज हुए ऑपरेशन में ओटी में डॉक्टर कल्पना जेफ के साथ ही डॉक्टर संजय वालविंद्र नेत्र, सहायक अधिकारी माया लहरें, विवेक सोनी, शत्रुघ्न सिन्हा के साथ मेडिकल स्टाफ ने ऑपरेशन किया। बच्चों को चिन्हअंकित करने में चिरायु टीम की विशेष भूमिका रही।

चिंताहरण बन पहुंचे विधायक देवेन्द्र, एक झटके में हर ली हजारों नागरिकों की चिंता
इस मौसम में बिल्कुल न खाएं दही, कफ दोष के कारण बढ़ सकती हैं यह समस्याएं…
मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक : एक लाख से ज्यादा महिलाओं का निःशुल्क इलाज
एशिया कप 2023 : 8वीं बार एशिया का चैंपियन बना भारत, एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया
भिलाई में सीए संघ की कार्यशाला : वर्तमान परिस्थितियों के जोखिम पर विशेषज्ञों ने रखी राय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Big News : शांति नगर हनुमान मंदिर के पुजारी के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार सुबह लौटे तो टूटा था घर का ताला
Next Article डायरिया नियंत्रण के लिए निगम आयुक्त रहें अलर्ट मोड पर, इमरजेंसी सिस्टम को अपनाएं: कलेक्टर डायरिया नियंत्रण के लिए निगम आयुक्त रहें अलर्ट मोड पर, इमरजेंसी सिस्टम को अपनाएं: कलेक्टर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?