ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चंदन का तेल होता है कई औषधीय गुणों से भरपूर, जानिए इससे मिलने वाले 5 फायदे
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री जशपुर एक्सप्रेस योजना से मिला आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी
October 30, 2026
भिलाई में एसीबी व ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के मकान पर तड़के दी दबिश
October 30, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : मुख्य सचिव विकासशील
October 30, 2026
चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश
October 30, 2026
shreekanchanpath 18 # 30 October 2026
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

चंदन का तेल होता है कई औषधीय गुणों से भरपूर, जानिए इससे मिलने वाले 5 फायदे

By Sonu Sahu Published December 16, 2022
Share
SHARE

सबसे ज्यादा खुशबूदार तेलों में से एक चंदन का तेल सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में एक प्रमुख सामग्री रहा है। पांरपरिक भारतीय रीति-रिवाजों में व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले इस एंटी-सेप्टिक तेल में हल्की मिट्टी की खुशबू होती है। यह प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले रासायनिक यौगिकों से भरपूर होता है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। आइए आज चंदन के तेल से होने वाले पांच फायदे जानते हैं।

Contents
तनाव और चिंता को कम करने में है मददगारत्वचा की समस्याओं से दिलाता है राहतदांतों की करता है रक्षाब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगारबालों की समस्याओं से दिलाता है राहत

तनाव और चिंता को कम करने में है मददगार

चंदन का तेल तनाव और चिंता जैसे मानसिक विकारों से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद अल्फा सैंटालोल तत्व चिंता और तनाव जैसी समस्याओं को कम करके मन को शांत करने और भावनाओं को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। इसके लिए आप अपनी एडिय़ों या कलाई पर चंदन का तेल लगा सकते हैं और इसे सीधे सूंघ भी सकते हैं। यह आपकी नींद की गुणवत्ता में भी सुधार करता है।

त्वचा की समस्याओं से दिलाता है राहत

एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर चंदन का तेल आपकी त्वचा की देखभाल करके इसे स्वस्थ और चमकदार बनाने में सहायक है। यह शरीर से फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव क्षति को कम करता है। इसके अलावा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर यह तेज आपकी त्वचा को आराम देता है और दाने और मुंहासों को आने से रोकता है। यह तेल दाग-धब्बों, झुर्रियों और महीन रेखाओं के खिलाफ भी प्रभावी है और उम्र बढऩे के संकेतों से लड़ता है।

दांतों की करता है रक्षा

चंदन के तेल में ऐसे कई गुण होते हैं जो मुंह में कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद करते हैं और आपके दांतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। यह आपके मुंह को साफ करने में मदद करता है, मसूड़ों से खून आने का इलाज करता है और मुंह में मामूली घावों को भी ठीक करता है। चंदन का तेल आपके मसूड़ों को भी मजबूत करता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार

चंदन के तेल में हाइपोटेंशन एजेंट होता है जो सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा यह हृदय संबंधित बीमारियों के विकास के जोखिम को भी कम करता है। इस तेल में एक खास सुगंध पाई जाती है जिससे शरीर के कई जरूरी हार्मोन्स को सक्रिय रखने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी काफी मदद मिलती है, इसलिए चंदन के तेल का इस्तेमाल जरूर करें।

बालों की समस्याओं से दिलाता है राहत

चंदन के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो बालों के झडऩे और डैंड्रफ जैसी बालों की समस्याओं का इलाज करने में मदद करते हैं। यह आपके बालों को मुलायम, चिकना, चमकदार और स्वस्थ बनाता है। इसके अलावा यह सिर में अतिरिक्त सीबम उत्पादन को रोकता है, दोमुंहे बालों का इलाज करता है और आपके बालों में नमी लाता है। इसके इस्तेमाल से आपके स्कैल्प को आराम मिलेगा और आपको बालों के विकास में भी मदद मिलेगी।

You Might Also Like

ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी

भिलाई में एसीबी व ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के मकान पर तड़के दी दबिश

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : मुख्य सचिव विकासशील

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश

बिलासपुर में रिश्वतखोर पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर का एक्शन…. किया सस्पेंड

Sonu Sahu December 16, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बैकलेस ड्रेस में रिया चक्रवर्ती ने दिए ऐसे पोज, नजरें नहीं हटा पा रहे फैंस…
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 63 # 16 December 2022

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?