ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गूंज रही परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुन… स्थानीय लोक कलाकारों को मिला मंच… राजधानीवासियों को लुभा रहा छत्तीसगढ़ का लोक संगीत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गूंज रही परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुन… स्थानीय लोक कलाकारों को मिला मंच… राजधानीवासियों को लुभा रहा छत्तीसगढ़ का लोक संगीत

By @dmin
Published: March 24, 2022
Share
SHARE

रायपुर । रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ी लोक गीत एवं नृत्य लोगों को लुभा रहा है। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार यहां संस्कृति विभाग के सौजन्य से अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ हाट परिसर में छत्तीसगढ़ी वाद्ययंत्रों की धुन गुंजायमान हो रही है। यह परिसर पूरी तरह से छत्तीसगढ़ि़या रंग से इन दिनों सरोबार है। प्रदर्शनी में आने वाले लोग छत्तीसगढ़ी लोक गीत एवं नृत्य का आनंद उठा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने 22 मार्च को श्री राजेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया था। इस प्रदर्शनी का आयोजन छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया गया है। इस कार्यक्रम का प्रायोजक खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग है। दस दिवसीय आयोजन के दौरान प्रत्येक दिवस संध्या 7 बजे से संस्कृति विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किय जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज 23 मार्च की सांस्कृतिक संध्याके दौरान लोक कला मंच रायपुर के श्री सुनील तिवारी, श्री अभिषेक सोनकर, श्रीमती पिंकी साहू, श्री महेन्द्र साहू एवं अन्य कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत संगीत की शानदार प्रस्तुति दी गई।

जिसे लोगों ने देखा और सराहा। यहां छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा फैशन शो का भी आयोजन भी किया जायेगा। प्रदर्शनी में आम जनता का प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। सांस्कृतिक संध्याकालीन कार्यक्रम में कल गुरूवार को श्री दिनेश जांगड़े मंडली द्वारा पंथी नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

नक्सलियों को विस्फोटक मुहैया कराने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, नौ लोग गिरफ्तार, सामग्री जब्त
Election Breaking : छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी : रुझानों में BJP 8 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे
दक्ष वैद्य के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज का भव्य ऐतिहासिक स्वागत
Gustakhi Maaf: लड़कियों का घर से निकलना बुरी बात
मुख्यमंत्री बघेल ने अमर जननायक बिरसामुण्डा को उनकी जयंती पर और आचार्य विनोबा भावे को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनिता बनी डिजिटल इंडिया युग की बेटी… महिला मेट बन क्षेत्र के विकास में कर रही सहयोग
Next Article सीएम बघेल को प्रदेश के विभिन्न आयोजनों व कार्यक्रमों में शामिल होनेे का मिला न्योता सीएम बघेल को प्रदेश के विभिन्न आयोजनों व कार्यक्रमों में शामिल होनेे का मिला न्योता

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?