ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गांधी मैदान ब्लास्ट: पीएम मोदी की रैली में धमाका करने वाले 9 आरोपी दोषी करार,1 नवम्बर को होगी सजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गांधी मैदान ब्लास्ट: पीएम मोदी की रैली में धमाका करने वाले 9 आरोपी दोषी करार,1 नवम्बर को होगी सजा

By @dmin
Published: October 27, 2021
Share
गांधी मैदान ब्लास्ट: पीएम मोदी की रैली में धमाका करने वाले 9 आरोपी दोषी करार,1 नवम्बर को होगी सजा
गांधी मैदान ब्लास्ट: पीएम मोदी की रैली में धमाका करने वाले 9 आरोपी दोषी करार,1 नवम्बर को होगी सजा
SHARE

पटना (एजेंसी)। पटना के गांधी मैदान में आठ साल पहले आज ही के दिन तब भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार रहे नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान सीरियल ब्लास्ट कर तबाही मचाने वालों को अब इसकी सजा भुगतनी होगी। एनआईए कोर्ट के जज ने बुधवार को इस मामले में 9 आरोपियों को दोषी करार दिया है। जबकि एक को बरी कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में सजा सुनाने के लिए एक नवम्बर की तारीख मुकर्रर की है। इस फैसले पर सभी की नजऱें टिकी थीं। दोषी करार दिए जाते ही कोर्ट में मौजूद दोषियों के चेहरे पर सन्नाटा छा गया।

बुधवार की सुबह से पटना सिविल कोर्ट परिसर में गहमागहमी थी। आठ साल बाद गांधी मैदान ब्लास्ट मामले में क्या इंसाफ होता है, यह हर कोई जानना चाहता था। इस कांड में छह लोगों ने अपनी जान गंवाई थी जबकि 89 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। बुधवार को आए फैसले से उनके परिवारों ने थोड़ी राहत महसूस की है। फैसले के लिए सुनवाई शुरू होने से पहले बुधवार की सुबह बेऊर जेल से सभी आरोपियों को कोर्ट लाया गया। इसके बाद कोर्ट में सजा के बिंदुओं पर सुनवाई शुरू हुई।

पांच दोषी पहले ही उम्रकैद की सजा काट रहे
गांधी मैदान ब्लास्ट केस में बेऊर जेल में बंद 10 में से पांच आरोपियों को बोधगया ब्लास्ट मामले में भी उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। गांधी मैदान ब्लास्ट मामले में सभी पक्षों की गवाही के बाद एनआईए कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए 27 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की थी। यह संयोग ही है कि कोर्ट ने गांधी ब्लास्ट मामले में इंसाफ के लिए उसी तारीख को चुना जिस तारीख पर धमाके किए गए थे।

पीएम मोदी आए थे हुंकार रैली को सम्बोधित करने
गांधी मैदान सीरियल बम ब्लास्ट तब हुआ था, जब वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2013 को गांधी मैदान में बीजेपी की हुंकार रैली को संबोधित करने के लिए पटना आए थे। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 89 लोग घायल हुए थे। इस मामले की जांच एनआईए की टीम ने की है।

एक आरोपित को जुवेनाइल कोर्ट ने दी थी 3 साल की सजा
इस कांड का मुख्य आरोपी व साजिशकर्ता हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी समेत दस के खिलाफ एनआईए कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई थी। सभी आरोपितों को बेउर जेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इस कांड में एनआईए की टीम ने अनुसंधान के बाद 21 अगस्त 2014 को हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी, नोमान अंसारी, मो. मुजिबुल्लाह अंसारी, मो. इम्तियाज आलम, अहमद हुसैन, फकरुद्दीन, मो. फिरोज असलम, इम्तियाज अंसारी, मो. इफ्तिकार आलम, अजहरुद्दीन कुरैसी और एक नाबालिग के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। अभी 10 आरोपितों के मामले की सुनवाई पूरी हुई है। ब्लास्ट मामले में जुवेनाइल बोर्ड द्वारा एक आरोपित को तीन वर्ष की कैद की सजा पहले ही सुनायी जा चुकी है।

दुर्ग में बड़ा हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आईं स्कूटी सवार मां-बेटी… मौके पर मौत
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : राजमिस्त्री की बेटी ने दर्द को हराकर जीता वेटलिफ्टिंग में गोल्ड
राज्यपाल सुश्री उइके से सखी फाउण्डेशन के सदस्यों व प्रशिक्षुओं ने की सौजन्य मुलाकात
मेमू क इंजन फेल : सरोना स्टेशन पर खड़ी रही 3 घंटे, दूसरी ट्रेन से यात्रियों को किया रवाना
Bhilai Breaking : ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में भिडंत में दो की मौत और 13 घायल, मड़ई मेला जा रहे थे स्कॉर्पियों सवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Nawab Malik's new blast: Fashion TV head told Kashif Khan drug mafia नवाब मलिक का नया आरोप: क्रुज पर मौजूद था वानखेड़े साहब का दाढ़ी वाला दोस्त, महबूबा के साथ नाच रहा था, कहो तो वीडियो जारी कर दूं
Next Article बड़ा खतरा: छह महीने के भीतर अमेरिका पर हमला कर सकता है इस्लामिक स्टेट, पेंटागन ने जारी की चेतावनी बड़ा खतरा: छह महीने के भीतर अमेरिका पर हमला कर सकता है इस्लामिक स्टेट, पेंटागन ने जारी की चेतावनी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?