ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गर्ल्स कॉलेज में माटी-शिल्प कार्यशाला में छात्राओं ने बनायी गणेश प्रतिमाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गर्ल्स कॉलेज में माटी-शिल्प कार्यशाला में छात्राओं ने बनायी गणेश प्रतिमाएं

By @dmin
Published: August 27, 2022
Share
गर्ल्स कॉलेज में माटी-शिल्प कार्यशाला में छात्राओं ने बनायी गणेश प्रतिमाएं
गर्ल्स कॉलेज में माटी-शिल्प कार्यशाला में छात्राओं ने बनायी गणेश प्रतिमाएं
SHARE

दुर्ग। शासकीय डॉ.वा.वा.पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चित्रकला एवं मूर्तिकला विभाग द्वारा तीन दिवसीय माटी-शिल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से छात्रायें मिट्टी के गणेश एवं अन्य मूर्तियाँ बनाना सीखेंगी। गणेश पक्ष को देखते हुए उन्हें इको फ्रेंडली गणेश बनाना सीखाया जा रहा है ताकि वे घर पर ही स्थापित कर उसका विसर्जन कर सके।

उद्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ कला परिषद के निदेशक श्री योगेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि सभी कलायें आपस में जुड़ी हुई हैं। अंतर्संबंध बनाये हुये ये एक-दूसरे का सौंदर्य बढ़ाती है। कार्यशाला की संयोजक डॉ. ऋचा ठाकुर ने बताया कि इसमें लगभग 115 छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय दिया है। छात्राओं की सृजनशीलता को बढ़ावा देने मुख्य प्रशिक्षक श्री राजेन्द्र सुनगरिया को आमंत्रित किया गया है, जो स्वयं छ0ग0 संस्कृति विभाग एवं यूनिसेक के साथ कार्य कर रहे हैं एवं शिल्प वर्ष संस्था के कलाकारों को मूर्तिशिल्प सिखा रहे हैं। महाविद्यालय में इस वर्ष से मूर्तिकला एक विषय के रूप में पढ़ाया जा रहा है जिसकी सहायक प्राध्यापक तृप्ति खरे ने बताया कि इस कार्यशाला के लिए छात्राओं में बेहद उत्साह है।

कार्यशाला के प्रथम दिन दुर्ग के विधायक अरूण वोरा एवं महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा ने कार्यशाला का अवलोकन किया एवं छात्राओं के कौशल विकास की प्रशंसा की। कार्यशाला की दूसरे दिन प्रसिद्ध चित्रकार श्रीमती रोहिणी पाटणकर ने कार्यशाला में उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। अंतिम दिन छात्राओं द्वारा बनाये गये गणेश की प्रतिमा एवं अन्य कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें से प्रथम तीन मूर्तियों के लिये कावेरी (एमएससी, रसायनशास्त्र) प्रथम, रिया बारले (बी.ए.-III)- द्वितीय एवं ललिता साहू (बी.ए.-III) तृतीय स्थान का पुरस्कृत किया गया।

समापन सत्र प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी, डॉ. डी.सी. अग्रवाल एवं डॉ. आरती गुप्ता ने संबोधित किया। इस अवसर पर माटी शिल्प बोर्ड, रायपुर के विमल उपस्थित थे। कार्यशाला को सुन्दर स्वरूप प्रदान करने कु. शबीना बेगम (सहा0 प्रा0 इतिहास) वाणी दिल्लीवार, नीलम परिहार, रिया, विमल यादव, ओम धु्रव, विजय चन्द्राकर, बल्ला वैष्णव, विनोद कुमार, अनीता का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कोरोना का कहर: दूसरी लहर के दौरान 269 डॉक्टरों की गई जान, सबसे ज्यादा बिहार में हुई मौत
CG Board Result: अगले महीने जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट, तैयारी हुई पूरी
जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026
दुर्ग पहुंचे सीएम साय, बोले- 31 मार्च तक समाप्त हो जाएगा नक्सलवाद, धान खरीदी पर भी की बात
खराब मौसम के चलते बिजनौर नहीं पहुंचे पीएम मोदी, अब वर्चुअल रैली करेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: भूपेश सरकार की इस गांधीगिरी का कोई जवाब नहीं
Next Article मुख्यमंत्री निवास में धूम-धाम से मनाया गया पोरा-तीजा तिहार, तीजहारिन माताओं व बहनों के साथ मुख्यमंत्री ने भी किया पारंपरिक नृत्य, देखे विडियो मुख्यमंत्री निवास में धूम-धाम से मनाया गया पोरा-तीजा तिहार, तीजहारिन माताओं व बहनों के साथ मुख्यमंत्री ने भी किया पारंपरिक नृत्य, देखे विडियो

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?