ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गर्लफ्रेंड को आधी रात मिलने बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर लूट ली आबरू…फिर हत्या कर कुंए में फेंक दी लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNews

गर्लफ्रेंड को आधी रात मिलने बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर लूट ली आबरू…फिर हत्या कर कुंए में फेंक दी लाश

By Mohan Rao
Published: October 23, 2024
Share
गर्लफ्रेंड को आधी रात मिलने बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर लूट ली आबरू…फिर हत्या कर कुंए में फेंक दी लाश
गर्लफ्रेंड को आधी रात मिलने बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर लूट ली आबरू…फिर हत्या कर कुंए में फेंक दी लाश
SHARE

गरियाबंद। जिस ब्वायफ्रेंड के साथ 18 वर्षीय युवती भविष्य के सपने गढ़ रही थी, उसी ने आधी रात बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर उसकी आबरू लूट ली। फिर लोकलाज के भय से युवती का गला दबाकर हत्या की और लाश को खेत की बाड़ी में स्थित कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला गरियाबंद के बोईरगांव का है, जहां विगत 18 अक्टूबर को कुंवर सिंह नामक कृषक के खेत में बनी बाड़ी में गांव की एक महिला ने लाश देखी। चीख-पुकार के बाद पूरा गांव इकट्ठा हुआ तो पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। लाश की शिनाख्त बिंद्रानवागढ़ चौंकी क्षेत्र निवासी सुरेखा बाई (18) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, यहां के सुभेदी ओटी ने 17 अक्टूबर को अपनी बेटी सुरेखा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 16 तारीख से वह बिना बताए घर से गायब है। उसके बाद 18 तारीख को उसका शव बोईरगांव में स्थित कुएं से बरामद किया गया।

सुरेखा का शव कुएं से निकालने के बाद पुलिस को प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर ओडिसा में नुआपाडा के बालाराम मलिक (22) और पीपरछेड़ी के धनीराम नेताम (30) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि बालाराम का सुरेखा के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था। पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने सुरेखा की हत्या की बात कबूल कर ली। पूछताछ में दोनों ने बताया कि आधी रात सुरेखा को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। उसके बाद दोनों ने बारी-बारी के साथ उसकी इज्जत को तार-तार किया। सुरेखा ने जब यह बात अपने परिजनों को बताने की बात कही, दोनों युवकों ने लोक-लाज के भय से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद युवती की लाश को एक खेत की बाड़ी में बने कुएं में फेंक दिया।

इससे पहले, अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा ने एएसपी जितेंद्र चंद्राकर और एसडीओपी बाजीलाल सिंह को जांच के निर्देश दिए थे। उनकी मॉनीटरिंग में एसआई ज्ञानेश्वर गंगवार, एएसआई जोहान ध्रुव, अशोक साहू, मनीष वर्मा, रामेश्वर महिलांगे, चुडामणि देवता, गंगाधर सिन्हा, कृतेश प्रजापति आदि ने केस सॉल्व किया।

शिकायत लेकर पहुंची आईटीआई की छात्रा को कलेक्टर ने सौंपी अपनी कुर्सी, बनी एक दिन की कलेक्टर
आज होली के अवसर पर रिलीज होगा ज्योत्सना ताम्रकार का सीजी एल्बम फागुन…
अरपा महोत्सव में शामिल हुए मख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- इस महोत्सव से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को मिलेगी नई पहचान
लगभग 3,50,000 रूपये का 80 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब जप्त
संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उद्योग जगत के दिग्गज राकेश भारती मित्तल और अजय पीरामल ने अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी का दौरा किया और भावी इन्नोवेटर्स से की बातचीत उद्योग जगत के दिग्गज राकेश भारती मित्तल और अजय पीरामल ने अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी का दौरा किया और भावी इन्नोवेटर्स से की बातचीत
Next Article shreekanchanpath 11 # 23 October 2024

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?