ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को मिलती है प्रेरणा: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को मिलती है प्रेरणा: भूपेश बघेल

By @dmin
Published: August 16, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भारतीय बैडमिंटल संघ द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल बैडमिंटन टीम के चयन प्रक्रिया के लिए आयोजित प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों के साथ-साथ प्रदेश में युवाओं को प्रेरणा मिलती है तथा उनका उत्साहवर्धन होता है। उन्हें लगता है कि वे भी इन खिलाड़ियों की तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदर्शन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस जूनियर बैडमिंटन टीम के चयन प्रक्रिया के लिए प्रतिभागी खिलाड़ियों के खेल को देखकर दर्शकगण रोमांचित हो उठे। उनका खेल देखकर मुझे भी बहुत अच्छा लगा। खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर को देखकर दर्शकों की धड़कने भी बढ़ने लगी। खिलाड़ियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस प्रकार का आयोजन पहली बार हुआ है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भागीदारी की। छत्तीसगढ़ में इन खिलाड़ियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेल प्रतियोगिता में हमारे देश के साथ-साथ प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों ने पदक जीता ऐसे खिलाड़ियों पर हमें गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध प्रशिक्षक श्री संजय मिश्रा सहित अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 से 15 अगस्त के मध्य भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा छत्तीसगढ़ (रायपुर) में भारतीय जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों के सलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया में राष्ट्रीय वरीयता क्रम के प्रथम 4 खिलाड़ी तथा विश्व वरीयता क्रम के प्रथम 20 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया। इस स्पर्धा में 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में की बड़ी घोषणा, झारखंड ने छत्तीसगढ़ की गोधन योजना को जस-का-तस अपनाया, बजट में किया शामिल
मुख्यमंत्री एवं वोरा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने की सोनिया राहुल से मुलाकात
लॉकडाउन ब्रेकिंग: दुर्ग भिलाई के पेट्रोलपंपों में उमड़ा हुजूम…. प्रशासन के निर्देशों की उड़ी धज्जियां….. देखें कैसे हो रहा कोराना संक्रमण से बचाव
दीपिका-प्रभास की ‘प्रोजेक्ट के’ दो भागों में होगी रिलीज, ‘बाहुबली’ की तर्ज पर बन रही है फिल्म…
गिर अभयारण्य में आज से शुरू होगी पर्यटकों की आवाजाही, कोरोना संबंधी निर्देशों का करना होगा पालन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के तीन उत्कृष्ट स्वावलंबी गौठानों को किया सम्मानित…
Next Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के 422 स्कूलों में लागू होगी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?