ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन ब्रेकिंग: दुर्ग भिलाई के पेट्रोलपंपों में उमड़ा हुजूम…. प्रशासन के निर्देशों की उड़ी धज्जियां….. देखें कैसे हो रहा कोराना संक्रमण से बचाव
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लॉकडाउन ब्रेकिंग: दुर्ग भिलाई के पेट्रोलपंपों में उमड़ा हुजूम…. प्रशासन के निर्देशों की उड़ी धज्जियां….. देखें कैसे हो रहा कोराना संक्रमण से बचाव

By @dmin Published September 22, 2020
Share
Lockdown breaking: Durg Bhilai's petrol pumps thrived
Lockdown breaking: Durg Bhilai's petrol pumps thrived
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश के अधिकतर जिलों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। दुर्ग जिले में 20 सितबंर से लॉकडाउन की घोषणा की गई। इस दौरान जरूरी सेवाओं को सुबह 10 बजे तक संचालित करने की अनुमति मिली लेकिन मंगलवार को शहर का नजारा कुछ और ही रहा। अचानक पेट्रोल पंपों में लंबी कतारें दिखने लगी और सब्जी बजार में पैर रखने की जगह नहीं थी। दरअसल यह इसलिए हुआ कि जिला कलेक्टर ने वर्तमान में लगे लॉकडाउन में कुछ संशोधन करते हुए 24 सितंबर से सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया है।

Contents
सुबह 6 बजे से लगी पेट्रोलपंपों में कतारेंसब्जी बाजारों में उमड़ा जनसैलाब

बता दें कि जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में पूर्व में लगाए गए लॉकडाउन के दिशा निर्देशों में संशोधन किया गया। 24 सिंतबंर की सुबह से लगने वाले लॉकडाउन में लोगों को घर से निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। इस दौरान लोगों को न तो पेट्रोल मिलेगा और न ही लोगों को किराना सामान व सब्जियां मिलेंगी। यानि आम लोगों रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें भी नहीं मिलेंगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने 21 सितंबर को आदेश जारी किया और 22 सितंबर की सुबह शहर में ऐसी भीड़ उमड़ी कि लोगों को इस बात का भी ध्यान नहीं रहा कि जिले में लॉकडाउन लगा हुआ है।

सुबह 6 बजे से लगी पेट्रोलपंपों में कतारें

24 सितंबर से 30 सितंबर तक लोगों को पेट्रोलपंपों में पेट्रोल भी नहीं मिलेगा। इसका असर यह हुआ कि मंगलवार की सुबह 6 बजे से ही पेट्रोलपंपों में लोगों की लंबी कतारें लग गई। भिलाई दुर्ग के लगभग सभी पेट्रोलपंपों में सैकड़ों वाहनों की कतारें सुबह से ही लगी रही। वाहनों में तेल भरवाने के अलावा लोग बोतलों में भी घर पेट्रोल ले जाते दिखे। इस दौरान यह भी देखा गया कि लोग 100 या 200 रुपए का नहीं बल्कि 500 रुपए या उससे अधिक का पेट्रोल ले रहे थे। इस वजह से वाहनों को पेट्रोल देने में भी कर्मियों को काफी समय लगा।

सब्जी बाजारों में उमड़ा जनसैलाब

पेट्रोलपंपों के अलावा सब्जीमंडियों में काफी भीड़ देखी गई। शहर के सब्जी बाजारों में तो ऐसे हालत रहे कि लोगों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। अफरातफरी के बीच सब्जी व्यवसायियों ने खूब चांदी काटी। आसमान छूते दरों के बीच लोगों महंगी सब्जियां खरीदने के लिए मजबूर दिखे। आज सब्जी बाजार में आम दिनों की अपेक्षा और महंगी दरों पर सब्जियां बेची गईं। इसके अलावा लोग राशन का सामान लेने के लिए भी भटकते दिखें लेकिन बाजार की दुकाने बंद होने के कारण लोगों को किराना सामान नहीं मिल पाया। वहीं गली मोहल्ले की दुकानों में चोरी छिपे व्यापार होता रहा।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin September 22, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2 thousand 163 new cases and 5 thousand 651 patients became healthy in Chhattisgarh कोरोना इन इंडिया: कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 75083 नए मामले
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र…. बिलासपुर को दिल्ली, मुम्बई, कोलकता हवाई रूट से जोडऩे का किया आग्रह

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?