ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुशखबरी: आरबीआई ने पेटीएम को दिया शेड्यूल बैंक का दर्जा, जानें क्या होगा फायदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

खुशखबरी: आरबीआई ने पेटीएम को दिया शेड्यूल बैंक का दर्जा, जानें क्या होगा फायदा

By @dmin
Published: December 9, 2021
Share
खुशखबरी: आरबीआई ने पेटीएम को दिया शेड्यूल बैंक का दर्जा, जानें क्या होगा फायदा
खुशखबरी: आरबीआई ने पेटीएम को दिया शेड्यूल बैंक का दर्जा, जानें क्या होगा फायदा
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डिजिटल भुगतान सेवा प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम को शेड्यूल बैंक का दर्जा दे दिया है। पेटीएम की ओर से जारी की गई एक विज्ञप्ति के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि जनवरी, 2017 में पेटीएम को अपना पेमेंट बैंक लॉन्च करने के लिए आरबीआई से मंजूरी मिली थी।

खबर के साथ शेयरों में आया उछाल 
कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित भुगतान बैंक होने के नाते, पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब व्यापार के नए अवसर तलाश कर सकता है। इस खबर के सामने आने के बाद पेटीएम शेयर चढऩे लगे और बीएसई पर पेटीएम का शेयर 5.87 फीसदी बढ़कर 1,645 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

आरएफपी में भाग ले सकेगा बैंक
पेटीएम की ओर से बताया गया कि हमारा अब बैंक सरकार और अन्य बड़े निगमों द्वारा जारी रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल्स (आरएफपी) में भाग ले सकेगा। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सितंबर महीने में यह निर्णया किया था और अक्तूबर में इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया था, लेकिन कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा गुरुवार को की गई। 

ये सुविधाएं मिलेंगी पेटीएम को 
शेड्यूल बैंक का दर्जा मिलने के बाद अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक निश्चित दर और परिवर्तनीय दर रेपो, और रिवर्स रेपो, सीमांत स्थायी सुविधा में भागीदारी कर सकता है। इसके साथ ही बैंक अब सरकार द्वारा संचालित वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी के लिए भी पात्र होगा।

बैंक दर पर लोन ले सकेगा
गौरतलब है कि शेड्यूल बैंक आरबीआई द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करते हैं। ये आरबीआई से बैंक दर पर लोन प्राप्त कर सकते हैं और खुद ही क्लियरिंग हाउस सदस्यस्ता प्राप्त कर लेते है। इसके अलावा शेड्यूल बैंकों को रिजर्व बैंक से दिन प्रति-दिन की बैंकिंग गतिविधियों के लिए पैसे उधार लेने की अनुमति है।

Railway News : छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द
पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर केन्द्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे सीएम बघेल
दो दिनों में एक हजार रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में दो हजार रुपये की गिरावट
मैनपाट के करमा रिसॉर्ट में 19 दिसंबर को धूमधाम से लोकनृत्य प्रतियोगिता, विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार
बाबा की बारात से पहले संगीत संध्या में झूमे भक्त, भजन स्वर सम्राट शहनाज अख्तर के गीतों ने बनाया माहौल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article On the China border dispute, CDS Rawat said…. Military option is ready if talks fail सीडीएस रावत हेलीकॉप्टर क्रैश: काफी मशक्कत के बाद मिला ब्लैक बॉक्स, जानें कैसे हादसे के रहस्य को सुलझाने में करेगा मदद
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर विविध प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर विविध प्रतियोगिता का आयोजन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?