ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खाद्य तेलों की कीमतों मिलेगी राहत: त्योहारों से पहले 15 रुपये तक घटेंगे दाम… आपूर्ति के लिए सितंबर में हुआ रिकॉर्ड आयात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खाद्य तेलों की कीमतों मिलेगी राहत: त्योहारों से पहले 15 रुपये तक घटेंगे दाम… आपूर्ति के लिए सितंबर में हुआ रिकॉर्ड आयात

By @dmin
Published: October 14, 2021
Share
खाद्य तेलों की कीमतों मिलेगी राहत: त्योहारों से पहले 15 रुपये तक घटेंगे दाम… आपूर्ति के लिए सितंबर में हुआ रिकॉर्ड आयात
खाद्य तेलों की कीमतों मिलेगी राहत: त्योहारों से पहले 15 रुपये तक घटेंगे दाम… आपूर्ति के लिए सितंबर में हुआ रिकॉर्ड आयात
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। त्योहारों से पहले खाद्य तेलों की खुदरा कीमतें कम रखने के लिए सरकार लगातार कोशिशें कर रही है। खाद्य तेलों की भंडारण सीमा तय करने के बाद बुधवार को पाम, सोया और सूरजमुखी के कच्चे तेल पर बेसिक सीमा शुल्क भी घटा दिया। इसके अलावा त्योहारी सीजन में आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए सितंबर में रिकॉर्ड आयात किया गया।

सरकार ने त्योहारों से पहले आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए खाद्य तेलों पर सीमाशुल्क घटाने का एलान किया है। इसके चलते पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी के खाद्य तेलों के दाम 15 रुपये तक कम होंगे इसके अलावा कच्चे पाम, सोया व सूरजमुख तेलों पर कृषि बुनियादी ढांचा विकास उपकर (एआईडीसी) को भी कम किया गया है। यह अब कच्चे पाम तेल पर 7.5 फीसदी और सोयाबीन व सूरजमुखी के तेल पर 5 फीसदी होगा। अब तक खाद्य तेलों पर 20 फीसदी एआईडीसी और 2.5 फीसदी सीमा शुल्क लगता था।

खाद्य तेल संगठन एसईए ने बताया कि सितंबर में आयात 63 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 16.98 लाख टन पहुंच गया। यह किसी भी एक महीने में हुआ अब तक का सबसे ज्यादा आयात, जिसमें पाम तेल की रिकॉर्ड हिस्सेदारी है। इससे पहले सबसे ज्यादा खाद्य तेल का आयात अक्तूबर, 2015 में 16.51 लाख टन था। अखाद्य तेलों का आयात भी पिछले साल के 17,702 टन के मुकाबले करीब साढ़े तीन गुना बढ़कर 63,608 टन पहुंच गया। कुल तेल आयात में पाम तेल की हिस्सेदारी भी पिछले साल के 54 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी पहुंच गई है। 

चौथी बार शुल्क में कटौती
सरकार ने खाद्य तेलों के दाम कम करने के लिए पिछले कुछ महीने में चौथी बार उत्पाद व सीमा शुल्क में कटौती की है। बुधवार को सेस और सीमा शुल्क में कटौती के बाद रिफाइंड पाम तेल के दाम 8-9 रुपये लीटर और सूरजमुखी व सोयाबीन तेल के दाम 12-15 रुपये लीटर तक नीचे आ जाएंगे। एसईए के कार्यकारी निदेशक ने कहा, अमूमन सरकार के आयात शुल्क में कटौती के बाद अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ जाती हैं। पिछले एक साल में घरेलू बाजार में खाद्य तेल 46.15 फीसदी महंगा हो चुका है। देश में कुल खाद्य तेल की खपत का 60 फीसदी आयात करना पड़ता है।

पाटन से चाचा-भतीजे की जोड़ी चौथी बार आमने-सामने… सीएम भूपेश को बांधने की रणनीति में कितना कामयाब होगी भाजपा?
Bhilai Breaking : रेलवे ट्रैक के किनारे लावारिश बैग में 49 बोतल ब्रांडेड शराब मिली, आरपीएफ ने किया जब्त
11 साल में तीन ब्रेन स्ट्रोक के बाद भी महिला ने नहीं हारी हिम्मत, स्वस्थ्य होकर लौटी
Gustakhi Maaf: और कुछ नहीं मिला तो दारू पर बवाल
पतंजलि योगपीठ की साध्वी ने छत से कूद कर दी जान, घटना से हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिजली संकट: कोल इंडिया का राज्यों के पास 20 हजार करोड़ बकाया… छह बड़े देनदार राज्यों से अब वसूली की तैयारी बिजली संकट: कोल इंडिया का राज्यों के पास 20 हजार करोड़ बकाया… छह बड़े देनदार राज्यों से अब वसूली की तैयारी
Next Article क्यों बढ़ाया गया बीएसएफ का दायरा, सरकार ने लोकसभा में बताईं ये वजह पंजाब व पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल की ताकत बड़ी…. 50 किमी का क्षेत्र होगा बीएसएफ क अधिकार में…. राज्यों ने कहा हम विरोध करेंगे

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?