ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ सीडीएस रावत का चॉपर, महीने भर बाद आई रिपोर्ट में खुलासा: सूत्र
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ सीडीएस रावत का चॉपर, महीने भर बाद आई रिपोर्ट में खुलासा: सूत्र

By @dmin Published January 2, 2022
Share
खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ सीडीएस रावत का चॉपर, महीने भर बाद आई रिपोर्ट में खुलासा: सूत्र
खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ सीडीएस रावत का चॉपर, महीने भर बाद आई रिपोर्ट में खुलासा: सूत्र
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। तमिलनाडु में पिछले आठ दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोगों की मौत के करीब एक महीने बाद इससे जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इस घटना की जांच के लिए गठित की गई समिति के हवाले से सूत्रों ने बताया है कि ऐसा हो सकता है कि खराब मौसम के चलते ही यह हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है। जांच समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और हाल ही में यह संभावना भी जताई गई थी कि जल्द ही इसका कारण सामने आएगा।

दरअसल, एनडीटीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य अधिकारियों की दुर्घटना की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और यह जल्द ही प्रस्तुत की जाएगी। हालांकि जांच या उसकी रिपोर्ट पर ना तो वायु सेना और ना ही सरकार ने अभी तक कोई बयान दिया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि दुर्घटना का कारण खराब मौसम हो सकता है। इस पर भी अब तक कोई बयान या स्पष्टीकरण नहीं आया है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली जांच टीम ने हादसे के लिए जिम्मेदार संभावित मानवीय त्रुटि सहित सभी संभावित पहलुओं की छानबीन की है। विशेषज्ञों ने यह भी जांच की है कि जब हेलीकॉप्टर उतरने की तैयारी कर रहा था, तब चालक दल के दिशाभ्रमित होने का कहीं यह मामला तो नहीं है। इस बारे में जल्द ही आधिकारिक खुलासा हो सकता है।

फिलहाल ‘कोर्ट ऑफ इनक्वायरी’ के निष्कर्ष और उसके द्वारा अपनाई गई प्रकिया की कानूनी पड़ताल की जा रही है। कानूनी पड़ताल यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि जांच टीम ने सभी निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया का पालन किया हो। उधर हादसे के संभावित कारणों के बारे में पूछे जाने पर कई विमानन विशेषज्ञों ने कहा है कि पायलट के परिस्थितिजन्य जागरूकता खोने से दृश्य भ्रम होने पर कई हवाई दुर्घटनाएं होने के उदाहरण हैं।

बता दें कि दिसंबर को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य अफसरों और सहयोगियों के साथ मौत हो गई। तमिलनाडु के सुलूर एयर बेस से वायुसेना के मी-17वी5 हेलिकॉप्टर से ऊंटी के करीब वेलिंग्टन में डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज जाते समय उनका हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin January 2, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना को लेकर सोनिया गांधी ने की सीएम बघेल से बात, सीएम ने कहा-सारे आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त कोरोना को लेकर सोनिया गांधी ने की सीएम बघेल से बात, सीएम ने कहा-सारे आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 79 # 02 january2022
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?