ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या पाकिस्तान में निकलेंगे रामनवमी जुलूस? : पथराव से भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज, बोले- अब सब्र टूट रहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

क्या पाकिस्तान में निकलेंगे रामनवमी जुलूस? : पथराव से भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज, बोले- अब सब्र टूट रहा

By @dmin
Published: April 19, 2022
Share
क्या पाकिस्तान में निकलेंगे रामनवमी जुलूस? : पथराव से भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज, बोले- अब सब्र टूट रहा
क्या पाकिस्तान में निकलेंगे रामनवमी जुलूस? : पथराव से भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज, बोले- अब सब्र टूट रहा
SHARE

कटिहार (एजेंसी)। रामनवमी के अवसर पर देश में कई स्थानों पर जुलूसों पर पथराव से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि ये हमले देश की ‘गंगा जमुनी तहजीबÓ के दावों के विपरीत है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में यह भी कहा कि अब सब्र टूट रहा है।

तेजतर्रार भाजपा नेता ने कहा कि देश ने आजादी के बाद नई मस्जिदों के निर्माण और मुस्लिमों की आबादी में कई गुना बढ़ोतरी पर कभी आपत्ति नहीं जताई, जबकि पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर मंदिर तोड़े गए, जहां हिंदू लगभग विलुप्त होने को हैं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अब धीरज खो रहा है।

ओवैसी के बयान पर भड़के
सोमवार रात उत्तरी बिहार के कटिहार जिले में पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंह एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भड़क उठे। उन्होंने ओवैसी और ‘जिन्ना के डीएनए वालेÓ धर्मनिरपेक्ष राजनेताओं पर की टिप्पणी कि हिंदुओं को धार्मिक जुलूस निकालते समय सांप्रदायिकता भड़कने से बचने के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में जाने से बचना चाहिए।

सिंह ने सवाल किया कि इस देश में नहीं तो रामनवमी के जुलूस कहां निकाले जाएंगे? पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में? अगर किसी अन्य धर्म के जुलूसों पर हमले होते तो राहुल गांधी और बीमार राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद अपने राजनीतिक पर्यटन के लिए सड़कों पर उतर जाते है। गिरिराज सिंह अपने तीखे बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कर्नाटक के हुबली में पुलिस अधिकारियों पर हमले व दिल्ली की जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक हिंसा पर कड़ी नाराजगी प्रकट की।

उन्होंने कहा कि वह गोरखपुर में हुई घटना से स्तब्ध हैं, जहां एक आईआईटी ग्रेजुएट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले धार्मिक संस्थान गोरखधाम पीठ में घुसने का प्रयास किया और गिरफ्तार होने से पहले सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया था। युवक पर यूएपीए कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।

भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनके निराकरण पर विस्तृत चर्चा…
भारतीय कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, हरियाणा के मंत्री अनिल विज को लगा पहला टीका
कमाई में पति से आगे हैं नयनतारा: एक्ट्रेस की नेटवर्थ है 165 करोड़, पति विग्नेश सिवन से 3 गुना से भी ज्यादा कमाती हैं सुपरस्टार
CG Anti Naxal Operation: सुरक्षा बलों पर गर्मी कहर, 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार!
shreekanchanpath 251 # 24 June 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस ने आठ नक्सलियों को किया गिरफ्तार, ट्रकों में आग लगाने का था आरोप पुलिस ने आठ नक्सलियों को किया गिरफ्तार, ट्रकों में आग लगाने का था आरोप
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कोरोना का कहर जारी: बीते 24 घंटे में सामने आए 107 मामले, 33 स्कूली बच्चे भी संक्रमित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?