ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या आपको भी होती हैं वैक्सिंग के बाद दानों की समस्या, आजमाए ये घरेलू नुस्खें
Share
Notification Show More
Latest News
बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ
October 26, 2026
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
October 26, 2026
राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय
October 26, 2026
जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
October 26, 2026
रिसाली में कल से शुरू होगा ओवरहेड टैंक का संधारण, इन 8 वार्डों में नहीं आएगा पानी
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

क्या आपको भी होती हैं वैक्सिंग के बाद दानों की समस्या, आजमाए ये घरेलू नुस्खें

By Sonu Sahu Published October 23, 2022
Share
SHARE

अक्सर लड़कियां और महिलाएं अपनी त्वचा के अनचाहे बाल हटाने के लिए वैक्सिंग करवाती है। खासतौर से जब कोई स्पेशल आयोजन हो। आने वाले दिनों में दिवाली का त्यौहार हैं तो महिलाएं वैक्सिंग कराने के लिए पार्लर की ओर रूख कर रही हैं। यह बालों को हटाने का सबसे प्रचलित और बेहतरीन तरीका हैं। लेकिन कई महिलाओं को वैक्सिंग के बाद दानों की समस्या का सामना भी करना पड़ता हैं। कई बार तो ये रैशेज और दाने एक दो दिन में ही ठीक हो जाते हैं, लेकिन कई बार इन्हें सही होने में अच्छा खासा समय लग जाता है। वैक्सिंग के बाद निकले इन दानों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में…

Contents
मॉश्चराइजर से मसाज जरूरीएलोवेरा का इस्तेमालऑलिव ऑयल का इस्तेमालसेब के सिरके का इस्तेमालनारियल तेल का इस्तेमालविच हेजल का इस्तेमाल

मॉश्चराइजर से मसाज जरूरी

अगर आपके स्किन पर वैक्सिंग के बाद रेडनेस आ जाती है तो आप वैक्सिंग हो जाने के बाद सूदिंग मॉश्चराइजर से मसाज करा सकते हैं। इससे आपकी स्किन रिलैक्स होगी और धीरे धीरे रेडनेस चली जाएगी। ध्यान रहे कि ये स्मेल फ्री मॉश्चराइजर ही हो।

एलोवेरा का इस्तेमाल

वैक्सिंग के बाद वैक्सिंग वाले स्थान पर एलो वेरा जेल से अच्छी तरह से मसाज कर लें। आप रात भर के लिए एलोवेरा जेल वैक्सिंग कराई गयी जगह पर लगा रहने दें। आप एलो वेरा की ताज़ी पत्तियों से घर पर भी जेल तैयार कर सकती हैं या फिर बाजार से एलो वेरा जेल ला सकती हैं। एलो वेरा जेल के इस्तेमाल से त्वचा की सूजन और खुजली से छुटकारा मिलने के साथ दानों से भी राहत मिलती है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट भी करता है। घर पर एलो वेरा जेल बनाने के लिए एलो वेरा की ताज़ी पत्ती लें और इसे बीच से काटकर चाकू से इसका जेल निकाल लें। इस जेल को एयरटाइट कंटेनर में रख लें।

ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल

स्किन पर दाने या रेशेज की समस्या हो रही है। तो आप टी ट्री ऑयल और ऑलिव ऑयल लगाएं। इससे आपको स्किन पर हो रहे रेशेज से राहत मिलेगी। इसके लिए आप एक चम्मच ऑलिव ऑयल में 2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और उसे अपनी स्किन पर हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा रात के समय करें और इसे लगा रहने दें।

सेब के सिरके का इस्तेमाल

सेब के सिरके को एक कप में लें और पानी भी सिरके की मात्रा के समान लेकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे रूई की मदद से वैक्सिंग वाले स्थान लगाएं। करीब 10 मिनट तक रूकने के बाद त्वचा को पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में दो बार करें। इस मिश्रण के एस्ट्रिजेंट और एंटीसेप्टिक गुण वैक्सिंग के बाद दानों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह त्वचा का पीएच स्तर संतुलित करता है और सूजन दूर करता है।

नारियल तेल का इस्तेमाल

वैक्सिंग करने के बाद सबसे पहला काम आप अपने वैक्सिंग एरिया को क्लींजर से साफ करें। उस एरिया को सूखने के बाद उस पर नारियल का तेल लगाएं। इसे जितनी देर हो सके उतनी देर के लिए लगा छोड़ दें। ऐसा आप चाहें तो दिन में नहाने के बाद और रात को सोते समय भी कर सकते हैं। वैक्सिंग के बाद होने वाले दानों के लिए नारियल का तेल सबसे कारगर है। यह सूजन को दूर कर लाल हुई त्वचा को राहत पहुंचाता है।

विच हेजल का इस्तेमाल

वैक्सिंग के बाद दाने ठीक करने के घरेलू उपाय में विच हेजल को भी शामिल किया जा सकता है। विच हेजल में गैलिक एसिड, गैलोकैटेचिन और एपिगैलोकैटेचिन पाए जाते हैं, जो एंटी-माइक्रोबियल गुण प्रदर्शित करते हैं। इससे बालों के रोम से संबंधी सूजन की समस्या होती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि वैक्सिंग के बाद के दाने को कम करने में विच हेजल फायदेमंद हो सकता है। इस्तेमाल के लिए विच हेजल सॉल्यूशन से रूई को भिगोकर वैक्स की हुई जगह पर लगाएं। इसे सूखने दें। इसे लगाने के बाद धोने की आवश्यकता नहीं रहती। रोजाना दो बार इस प्रक्रिया को दोहराया जा सकता है।

You Might Also Like

बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय

जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

रिसाली में कल से शुरू होगा ओवरहेड टैंक का संधारण, इन 8 वार्डों में नहीं आएगा पानी

Sonu Sahu October 23, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पिता व भाई की शराब पीने की आदत से परेशान नाबालिग ने की खुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली लाश
Next Article सुबह खाली पेट पिए इस घास का जूस, मिनटों में नीचे आने लगेगा कोलेस्ट्रॉल…

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?