ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना ने फिर बिगाड़े देश के हालात, बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, पीएम मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना ने फिर बिगाड़े देश के हालात, बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, पीएम मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

By Om Prakash Verma
Published: March 22, 2023
Share
पीएम मोदी को बम से उड़ाने की धमकी, भाजपा कार्यालय भेजी गई चिठ्ठी, पुलिस जांच शुरू
पीएम मोदी को बम से उड़ाने की धमकी, भाजपा कार्यालय भेजी गई चिठ्ठी, पुलिस जांच शुरू
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहम बैठक करेंगे। इस दौरान देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। जानकारी के मुताबहिक, कोरोना के मामलों में तेजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए यह उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों से पता चला कि भारत में 1134 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। मौजूदा वक्त में 7,026 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इस दौरान पांच लोगों की मौत भी हुई। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक मौत की खबर है। इसके अलावा एक कोरोना संक्रमित की जान केरल में गई। देश में दैनिक सकारात्मकता 1.09 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता 0.98 प्रतिशत आंकी गई।

केरल में हालात बिगडऩे की आशंका
केरल में कोरोना के मामले बढऩे लगे हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने बुधवार को सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राज्य में मंगलवार को 172 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम जिलों में वायरस के मामले अधिक हैं। राज्य में फिलहाल 1,026 सक्रिय मामले हैं, इनमें 111 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। जिलों को निगरानी मजबूत करने का भी निर्देश दिया गया है।

इस तरह बढ़े मामले
भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

गोबर विक्रेताओं को 3.07 करोड़ की राशि अंतरित, मुख्यमंत्री बघेल ने कहा- गोधन न्याय एक ऐसी योजना, जिसके अनेक लाभ
आज से ग्लोबल हो जाएगा टीकाकरण अभियान में कारगर रहा CoWIN पोर्टल, 50 देशों तक होगी पहुंच
मीडिया सिटी के शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
खुलासा: देश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वैरिएंट जिम्मेदार, शोध में किया दावा
केंद्र सरकार को झटका: सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों के अमल पर लगाई रोक, चार सदस्यों की बनाई कमेटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिट्रोन ने लॉन्च की नई ई-सी3 ऑल-इलेक्ट्रिक, अब नागपुर के ला मेसन सिट्रोन फिजीटल शोरूम में उपलब्ध सिट्रोन ने लॉन्च की नई ई-सी3 ऑल-इलेक्ट्रिक, अब नागपुर के ला मेसन सिट्रोन फिजीटल शोरूम में उपलब्ध
Next Article Big Breaking: इस मौत का जिम्मेदार कौन? बिजली पोल के स्टे तार में आया करेंट, संपर्क में आने से छात्रा की मौत Big Breaking: इस मौत का जिम्मेदार कौन? बिजली पोल के स्टे तार में आया करेंट, संपर्क में आने से छात्रा की मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?