ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरियाई सीरीज सिग्नल से जुड़ीं कृतिका कामरा साउथ, पहली बार बनेंगी पुलिस अधिकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

कोरियाई सीरीज सिग्नल से जुड़ीं कृतिका कामरा साउथ, पहली बार बनेंगी पुलिस अधिकारी

By Sonu Sahu
Published: December 17, 2022
Share
SHARE

छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री कृतिका कामरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने किसी शो को लेकर चर्चा में नहीं आई हैं, बल्कि एक साउथ कोरियाई सीरीज को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उसमें वह लीड हीरोइन की भूमिका निभाने वाली हैं। इस ड्रामा सीरीज का नाम सिग्नल है, जिसके हिंदी वर्जन में कृतिका के नाम पर मोहर लग चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कृतिका को सिग्नल के हिंदी संस्करण के लिए चुना गया है और उन्होंने भी इसके लिए रजामंदी दे दी है। वह इसमें एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने वाली हैं। पहली बार वह अपने करियर में पर्दे पर पुलिस की वर्दी पहने दिखेंगी। इस चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने को लेकर कृतिका बेहद उत्साहित हैं। जल्द ही वह मुंबई में इस सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगी। सीरीज में उनके साथ धैर्य करवा और राघव जुयाल नजर आएंगे।

सिग्नल एक थ्रिलर फैंटेसी सीरीज है, जो 2000 में आई फिल्म फ्रीच्ेंसी पर आधारित है। इसमें ली जी हूं और किम हे सू मुख्य भूमिका में थे। हिंदी संस्करण में कृतिका ने किम की जगह ली है। सीरीज का पहला भाग 2016 में और सिग्नल 2 2018 में दर्शकों के बीच आई थी। चोई जिन ही और पार्क जी यंग सीरीज के निर्माता हैं। यह केबल टेलीविजन के इतिहास में सबसे ज्यादा रेटिंग वाले कोरियाई नाटकों में से एक है।

कृतिका पिछले कुछ समय से डिजिटल जगत में सक्रिय हैं। उन्हें 2019 में सीरीज फ्रेंड जोन्ड में देखा गया था। इसके बाद वह वेब सीरीज आई डोंट वॉच टीवी में दिखीं। 2021 में आई वेब सीरीज तांडव में कृतिका ने सना मिर की भूमिका निभाई। अमेजन प्राइम वीडियो पर आई टीवी सीरीज हश हश से उन्होंने खूब लोकप्रियता बटोरी। इसके अलावा 2022 में आई वेब सीरीज कौन बनेगी शिखरावती में भी कृतिका के काम को काफी सराहा गया।

कृतिका इन दिनों अभिनेता प्रतीक गांधी के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। दरअसल, दोनों नेटफ्लिक्स के शो फॉर योर आईज ओन्ली के लिए साथ आए हैं। स्कैम 1992 के लेखक सुमित पुरोहित ने इसकी कहानी लिखी है और बॉम्बे फेबल्स मोशन पिक्चर के बैनर तले इसे बनाया जा रहा है। इसे तीन अलग-अलग देशों में शूट किया जा रहा है। हाल ही में कृतिका और प्रतीक ने इसकी शूटिंग शुरू की है।

कृतिका धारावाहिक ये है मोहब्बत में आरोही के किरदार के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा धारावाहिक कुछ तो लोग कहेंगे में उन्होंने डॉ निधि की भूमिका से भी खूब वाहवाही लूटी। 2018 में उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मित्रों से बॉलीवुड में कदम रखा था।

Breaking News : दिल्ली से यूपी तक भूकंप के झटके, 4.4 की तीव्रता… घर दफ्तर छोड़ बाहर निकले लोग
आईजी की खुली चुनौती: बचना है तो कर दो सरेंडर, नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने रासायनिक खादों के दाम में वृद्धि पर जताई चिंता, केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री से फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी रोकने व मूल्य वृद्धि वापस लेने किया आग्रह
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के गणना की तैयारियां: क्वांटिफिएबल डॉटा एकत्र करने के लिए चिप्स ने तैयार किया पोर्टल व मोबाइल एप… गणना को लेकर सरकार यह है प्लान
भेंट-मुलाकात अभियान: कुदरगढ़ में शीघ्र बनेगा रोप-वे- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : छत्तीसगढ़ में शुरू होगी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना, 12 सौ करोड़ का बजट भी तय
Next Article छत्तीसगढ़ के इस कलेक्टर की नेक सोच ने संवार दी 12 घुमांतु बच्चों की जिंदगी, पहले बीनते थे कचरा अब स्कूल में पढ़ रहे किताबें छत्तीसगढ़ के इस कलेक्टर की नेक सोच ने संवार दी 12 घुमांतु बच्चों की जिंदगी, पहले बीनते थे कचरा अब स्कूल में पढ़ रहे किताबें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?