ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : छत्तीसगढ़ में शुरू होगी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना, 12 सौ करोड़ का बजट भी तय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में शुरू होगी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना, 12 सौ करोड़ का बजट भी तय

By Mohan Rao
Published: December 17, 2022
Share
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने पर 17 दिसंबर को गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने तकनीकी शिक्षा के स्तर में सुधार व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना की घोषणा की। इस योजना के लिए 1200 करोड़ रूपए देने की घोषणा की । इसके अलावा ’मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 100 करोड़ रूपए तथा प्रदेश के सभी स्कूलों, छात्रावासों, आश्रमों, शासकीय भवनों के रख रखाव और उन्नयन के लिए एक हजार करोड़ रूपए की घोषणा भी की।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिसंबर को पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने अवसर पर जरूरतमंद लोगों को सब्जियों का लंगर स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण किया। इस मौके पर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

गुरू घासीदास बाबा स्मारक एवं संग्रहालय का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के वर्चुअल कार्यक्रम में सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरूघासीदास की जयंती की पूर्व संध्या पर नवा रायपुर में 4 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से बनने वाले संत शिरोमणी गुरू घासीदास बाबा स्मारक एवं संग्रहालय का भूमिपूजन किया। यही नहीं वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से साजा और राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में 191.51-191.51 लाख रूपए की लागत से निर्मित 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का लोकार्पण भी किया।

33 करोड़ 96 लाख रूपए कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण
गौरव दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर आधारित फिल्म लॉन्च किया। इसके साथ ही 3396.75 लाख रूपए लागत के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 30 करोड़ 13 लाख 73 हजार रूपए की लागत के 12 कार्यों का भूमिपूजन और 3 करोड़ 83 लाख 2 हजार रूपए के दो विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

पहल: रुकेंगे रेल हादसे… दरार मिलने पर बजेगा बजर, रेलवे ट्रैक पर खामियां देख रोबोट भेजेगा सिग्नल
बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पैतृक संपत्ति पर बेटी का हर स्थिति में समान अधिकार
राज्यपाल डेका ने ली अफसरों समीक्षा बैठक,  सभी स्कूलों में शौचालय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुआ तबादला: सौमिल रंजन चौबे को मिली जनसंपर्क के उपसचिव के साथ संवाद के एडिश्नल सीईओ पद… देखें पूरी सूची
ऑपरेशन कावेरी: विदेश सचिव बोले- हर भारतीय की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, 246 भारतीयों को लेकर एक और फ्लाइट मुंबई पहुंची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हृदय विदारक घटना: कपड़ा सुखाने के दौरान 9 महीने की गर्भवती की करंट से मौत, गर्भ में पल रहे शिशु की चल रही थी सांसें, अफसोस… हृदय विदारक घटना: कपड़ा सुखाने के दौरान 9 महीने की गर्भवती की करंट से मौत, गर्भ में पल रहे शिशु की चल रही थी सांसें, अफसोस…
Next Article कोरियाई सीरीज सिग्नल से जुड़ीं कृतिका कामरा साउथ, पहली बार बनेंगी पुलिस अधिकारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?