ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केंद्र से विवाद के बीच बंगाल के मुख्य सचिव हुए रिटायर, बनाए गए ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

केंद्र से विवाद के बीच बंगाल के मुख्य सचिव हुए रिटायर, बनाए गए ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार

By @dmin
Published: May 31, 2021
Share
केंद्र से विवाद के बीच बंगाल के मुख्य सचिव हुए रिटायर, बनाए गए ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार
केंद्र से विवाद के बीच बंगाल के मुख्य सचिव हुए रिटायर, बनाए गए ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय को केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली बुलाए जाने के बाद खड़े हुए विवाद के बीच सोमवार को वे रिटायर हो गए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। बंगाल के मुख्य सचिव को केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को उनके दिल्ली ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया था और सोमवार को सुबह 10 बजे उन्हें केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के दफ्तर में रिपोर्ट करना था। लेकिन वह दिल्ली नहीं गए थे और सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठकें कर रहे थे। यास चक्रवात को लेकर हुई मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने रिव्यू मीटिंग में भी हिस्सा लिया था।

इससे पहले ममता बनर्जी ने केंद्र के आदेश को असंवैधानिक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह आदेश वापस लेने का अनुरोध किया था। बनर्जी ने कहा था कि उनकी सरकार बंदोपाध्याय को कार्यमुक्त नहीं कर रही है। बनर्जी ने प्रधानमंत्री को भेजे पांच पन्नों के पत्र में, मुख्य सचिव को तीन माह का सेवा विस्तार दिए जाने के बाद, उन्हें वापस बुलाने के केंद्र सरकार के फैसले पर पुन:विचार करने का अनुरोध किया है। बनर्जी ने कहा कि वह केंद्र के फैसले से स्तब्ध हैं। उन्होंने आदेश को एकपक्षीय करार दिया जो राज्य सरकार से बिना कोई परामर्श किए जारी किया गया।
बता दें कि पूरा विवाद पिछले हफ्ते शुरू हुआ था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यास चक्रवात से हुए बंगाल में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरे के दौरान हुई एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल के मुख्य सचिव अलापन के देरी से पहुंचने के बाद विवाद शुरू हो गया था। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर बीजेपी नेताओं तक ने ममता बनर्जी पर हमला बोला था। बाद में केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव अलापन का ट्रांसफर दिल्ली कर दिया था।

रायपुर के सभी घरों में होगा डिजिटल डोर नंबर: कलेक्टर भुरे
Good news : 1 से 7 जून तक मनाया जायेगा “चावल उत्सव”, राशनकार्डधारी परिवारों को एकमुश्त मिलेगा तीन माह का चावल
Big accident : 31 टन चीनी से भरी मल्टीव्हील ट्रक लग्जरी बस से टकराया, 4 की मौत, 18 घायल
खुशखबरी: त्यौहारी सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी
राज्यपाल रमेन डेका ने ली रायपुर जिले में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article On the completion of 7 years of the central government केन्द्र सरकार के 7 साल पूरे होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम… सफाई कर्मियों को खद्यान्न व सब्जी का वितरण
Next Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात छत्तीसगढ़ में कोरोना से मृत व्यक्तियों के बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा…. कक्षा पहली से 8वीं तक 500 रुपए और कक्षा 9वीं से 12वीं तक एक हजार रुपए प्रति माह की छात्रवृत्ति

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?