ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध बैनर-पोस्टर हटाने भिलाई निगम की कार्रवाई, प्रमुख चौक चौराहों पर चला अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अवैध बैनर-पोस्टर हटाने भिलाई निगम की कार्रवाई, प्रमुख चौक चौराहों पर चला अभियान

By Mohan Rao
Published: August 4, 2026
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई का प्रमुख चौक-चौराहों एवं सड़कों के बीच लगे विद्युत एवं अन्य पोल पर लगाए गए सामाजिक, राजनीतिक तथा अवैध बैनर-पोस्टर को हटाने का अभियान लगातार जारी है। निगम प्रशासन द्वारा ऐसे बैनर-पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जो शहर की सुंदरता को प्रभावित करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था के लिए भी परेशानी का कारण बन रहे हैं।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं व्यस्त सड़कों पर लगाए गए बैनर-पोस्टर राहगीरों और वाहन चालकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इससे वाहन चलाते समय सड़क से ध्यान भटकने की संभावना रहती है, जिसके कारण सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा विद्युत पोल, डिवाइडर एवं सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से लगाए गए प्रचार सामग्री से शहर का स्वरूप भी प्रभावित होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों का निरीक्षण कर अवैध रूप से लगाए गए बैनर-पोस्टर को हटाने की कार्रवाई की गई। टीम द्वारा पोल, सड़क किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए प्रचार सामग्री को निकालकर मार्गों को व्यवस्थित किया गया।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों, विद्युत पोल एवं यातायात प्रभावित करने वाले स्थानों पर बिना अनुमति बैनर-पोस्टर लगाना उचित नहीं है। ऐसे मामलों में निगम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य शहर की सुंदरता बनाए रखने के साथ ही यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाना है। नगर निगम द्वारा नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत रूप से बैनर-पोस्टर न लगाएं तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें।

सुसाइड करने आधी रात को गहरे नाले में कूदा युवक, देखते रह गए राहगीर, अनहोनी के डर से…
एंटीलिया केस में एनआईए को बड़ी सफलता, सचिन वाजे की करीबी महिला उगलेगी राज
आटे के लिए मोहताज हो सकता है पाकिस्तान, गेहूं के आयात नहीं होने से बढ़ी इमरान सरकार की मुश्किलें
सीनियर टीम में वैभव की एंट्री, आयरलैंड के खिलाफ खेले तो तोड़ देंगे मास्टर ब्लास्टर का रिकार्ड
मुख्यमंत्री साय  ने राजनांदगांव में 510 करोड़ से अधिक के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 18 अगस्त को होगा महाविद्यालय और सीट का आबंटन कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया कल से प्रारंभ होगी
Next Article दुर्ग में पुलिस ने बहा दी 45 लाख की शराब, 112 मामलों में की गई थी जब्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?