ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कूनो से भागा ओबान चीता पकड़ा गया, साउथ अफ्रीका से आई टीम ने किया रेस्क्यू, आशा अब भी फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कूनो से भागा ओबान चीता पकड़ा गया, साउथ अफ्रीका से आई टीम ने किया रेस्क्यू, आशा अब भी फरार

By Om Prakash Verma
Published: April 7, 2023
Share
कूनो से भागा ओबान चीता पकड़ा गया, साउथ अफ्रीका से आई टीम ने किया रेस्क्यू, आशा अब भी फरार
कूनो से भागा ओबान चीता पकड़ा गया, साउथ अफ्रीका से आई टीम ने किया रेस्क्यू, आशा अब भी फरार
SHARE

श्योपुर (एजेंसी)। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से भागा ओबान चीता करीब छह दिन के बाद पकड़ लिया गया है। गुरुवार को ओबान को रिहायशी इलाके में देखा गया था। जिसके बाद गुरुवार शाम को ही साउथ अफ्रीका से आई टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे पकड़ा। टीम ओबान को लेकर श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क गई है। जबकि फिलहाल आशा नामक मादा चीता वापस नहीं आई है।

ओबान के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। दरअसल छह दिन पहले ओबान नामक नर चीता कूनो नेशनल पार्क से भाग गया था, जो पिछले तीन दिन से शिवपुरी जिले के बैराड़ तहसील क्षेत्र के जंगल से लगे रिहायशी इलाके में घूम रहा था। गुरुवार शाम को दक्षिण अफ्रीका से आई स्पेशल टीम ने बैराड़ तहसील क्षेत्र के डाबरपुरा गांव के जंगल से उसे रेस्क्यू कर पकड़ लिया है। ओबान के पार्क सीमा से बाहर आने के साथ ही कूनो नेशनल पार्क की टीम चीते की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए थी। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों से पोहरी वन विभाग और पुलिस की टीम भी चीते की सुरक्षा में तैनात थी। गुरुवार की सुबह चीता गाजीगढ़ गांव के जंगल से निकलकर डाबरपुरा गांव के जंगल और खेतों में पहुंच गया था, चीते की आमद से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी। बुधवार को ओबान ने जौराई गांव के जंगल में चीतल का शिकार भी किया था।

आशा अब भी फरार
ओबान को अफ्रीकी टीम ने पकड़ लिया है, लेकिन आशा अभी भी वन अमले की गिरफ्त से बाहर है। मादा चीता आशा पिछले चार दिनों से कूनो नेशनल पार्क से बाहर है, जिस पर वन विभाग का अमला निगरानी बनाए हुए है। गुरुवार को आशा वीरपुर इलाके के प्रसिद्ध धौरेट सरकार मंदिर के जंगल में सैर बाबा के स्थान के आसपास देखी गई है, यह इलाका कूनो के बफर जोन के अंतर्गत आता है। घना जंगल भी है और आसपास पानी के प्राकृतिक झरने हैं। दूसरे वन्यजीव भी यहां भारी तादाद में हैं, शायद इसलिए यह इलाका आशा को खूब रास आ रहा है।

मंत्री चौबे ने बनाई व्यवस्था: जोरा-लाभांडी गांव के लोग भी अब फुंडहर गौठान में बेच सकेंगे गोबर…
प्रसव पीड़ा से पांच घंटे अस्पताल में तड़पती रही महिला, गर्भ में बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शारीरिक हिंसा के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज ने किया बस्तर बंद, व्यापारियों नें समर्थन में बंद रखी दुकानें
अक्तूबर में जीएसटी संग्रह आठ माह में पहली बार एक लाख करोड़ रुपये के पार
यूनेस्को की दहलीज पर सिरपुर, छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत बनेगी विश्व धरोहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: विश्व स्वास्थ्य दिवस हुआ और भी प्रासंगिक
Next Article दर्दनाक घटना: आग लगने से जिंदा जल गए चार मासूम, मौके पर पहुंचीं डीएम सहित अधिकारियों की टीम दर्दनाक घटना: आग लगने से जिंदा जल गए चार मासूम, मौके पर पहुंचीं डीएम सहित अधिकारियों की टीम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?